Love and War Movie Set Accident: संजय लीला भंसाली की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा, टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत

Love and War Movie Set Accident: संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' के सेट से बुरी खबर सामने आ रही है। भंसाली प्रोडक्शन के सेट पर टेक्नीशियन की मौत हो गई है। इसके बाद मुआवजे को लेकर माहौल गरमाया हुआ है।

Love and War Movie Set Accident
Love and War Movie Set Accident | Image: instagram

Love and War Movie Set Accident: मुंबई की फिल्मसिटी में फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की अपकमिंग फिल्म 'लव एंड वॉर' की शूटिंग के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है। सेट पर काम कर रहे चंद्रधारी यादव नाम के एक टेक्नीशियन की बिजली का झटका लगने से मौत हो गई है। यह घटना तीन दिन पहले हुई, जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शूटिंग में बिजी चल रहे थे। चंद्रधारी यादव अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। इस घटना के बाद भंसाली के प्रोडक्शन हाउस ने परिवार को 40 लाख रुपये का मुआवजा देने की पेशकश की है।

मुआवजे और सुरक्षा को लेकर FWICE की मांग

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी FWICE ने इस घटना पर दुख जताते हुए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए हैं। फेडरेशन ने फ्यूचर में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए फिल्म सेट पर सुरक्षा के कड़े मानकों को लागू करने की मांग की है।

बढ़ाया गया मुआवजा

रिपोर्ट्स के मुताबिक मुआवजे की राशि बढ़ाकर 50 लाख रुपये करने की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि टेक्नीशियन के बच्चे छोटे हैं और परिवार को पढ़ाई-लिखाई के लिए ज्यादा पैसों की हेल्प की जरूरत है। साथ ही उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने और काम के घंटों को उचित रूप से तय करने पर जोर दिया है।

फिल्म 'लव एंड वॉर' और अन्य प्रोजेक्ट्स

'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल लीड रोल में नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में रिलीज होगी। रणबीर कपूर की आने वाली फिल्मों में नितेश तिवारी की 'रामायण' के दोनों भाग, 'धूम 4', और 'ब्रह्मास्त्र' का दूसरा भाग शामिल है। वहीं, आलिया भट्ट जल्द ही 3 जुलाई को रिलीज होने वाली एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ शरवरी वाघ, बॉबी देओल, अनिल कपूर और ऋतिक रोशन भी काम कर रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: OTT पर होगा मनोरंजन का धमाका, आ रही हैं ये धमाकेदार वेब सीरीज और फिल्में
 

Published By:
 Kirti Soni
पब्लिश्ड