Sikandar Collection Day 4: चौथे दिन आधी हुई 'सिकंदर' की कमाई, डबल डिजीट भी नहीं कमा पाई सलमान की फिल्म; कैंसिल हो रहे शोज
सिकंदर का ये हाल होने लगा कि फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है। नौबत तो ये तक आ गई कि कई-कई जगहों से शो कैंसिल तक होने की खबरें आ रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Sikandar Box Office Collection Day 4: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की 'सिकंदर' 4 दिन में ही बॉक्स ऑफिस पर ठंडी पड़ गई। भाईजान की फिल्म थिएटर्स में दर्शकों के लिए तरस रही है। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन आधा हो गया। सिकंदर में फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट में सिमट गई है।
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' ने 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। 4 दिनों में फिल्म अपना आधा बजट भी नहीं निकाल पाई। फिल्म को मिल रहे नेगिटिव रिव्यूज का असर साफ तौर पर इसकी कमाई पर पड़ता दिख रहा है।
4 दिन में ही निकला सिकंदर का दम
'सिकंदर' के चौथे दिन की कमाई का आंकड़ा भी सामने आ गया है। बुधवार (2 अप्रैल) को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। जहां सिकंदर ने रविवार (30 मार्च) को 26 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थीं। सोमवार (ईद के दिन) फिल्म की कमाई में थोड़ा उछाल जरूर आया। दूसरे दिन फिल्म ने 29 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, मंगलवार के दिन यानी वीक डे पर फिल्म की कमाई गिर गई। तीसरे दिन (1 अप्रैल) को सिकंदर ने 19.25 करोड़ की कमाई की।
चौथे दिन आधी हुई फिल्म की कमाई
बात अब चौथे दिन की करें तो सिकंदर की कमाई आधी हो गई है। फिल्म ने बुधवार (2 अप्रैल) को सिंगल डिजीट का कलेक्शन किया। Sacnilk के शुरुआती आंकड़े के मुताबिक चौथे दिन सिकंदर ने 9.75 करोड़ रुपये कमाए है। इसके साथ ही चार दिन में फिल्म ने कुल 84.25 करोड़ की कमाई की है। सिकंदर 200 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है। अबतक सलमान की फिल्म अपना आधा बजट भी नहीं निकाल सकी।
Advertisement
सिकंदर इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक थी। सलमान खान अपने फैंस के लिए हर साल ईद के मौके पर फिल्म रिलीज कर ईदी लेकर आते हैं। हालांकि इस बार 2 साल बाद ईद पर भाईजान की फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। ऐसे में फैंस इससे काफी उम्मीद लगाए बैठे थे। इस बार सलमान ने तो अपने फैंस को ही निराश कर दिया।
दर्शकों के लिए तरसे थिएटर्स, कैंसिल तक हो रहे शोज
सिकंदर का ये हाल होने लगा कि फिल्म दर्शकों के लिए तरस रही है। सोशल मीडिया पर लोग तस्वीरें-वीडियोज शेयर कर लगातार ये दावे कर रहे हैं कि सिनेमाघर खाली पड़े हैं। नौबत तो ये तक आ गई कि कई-कई जगहों से शो कैंसिल तक होने की खबरें आ रही है। सिकंदर के इस हाल के बाद अब सलमान खान के स्टारडम पर भी खतरा मंडराता नजर आ रहा है। हालांकि देखना होगा कि दूसरे वीकेंड पर फिल्म का हाल कैसा रहता है?