अपडेटेड 2 April 2025 at 11:10 IST

Sikandar Collection Day 3: बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'सिकंदर', तीसरे दिन कमाई में आई बड़ी गिरावट; हैरान कर देंगे आंकड़े

बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म को लेकर रहे नेगेटिव रिव्यू के बीच सिकंदर का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है।

Follow : Google News Icon  
Sikandar plumets at box office
सलमान खान की सिकंदर का कलेक्शन | Image: Republic

Sikandar Box Office Collection Day 3: सलमान खान और रश्मिका मंदाना की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सिकंदर' को रिलीज हुए 3 दिन हो गए है। तीन दिनों में ही फिल्म का दम निकलने लगा है। लोगों को तो सलमान की ईदी इस बार कुछ खास पसंद नहीं आई। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी इसका असर पड़ता दिख रहा है। 3 दिनों में सिकंदर अपना आधा बजट भी नहीं निकाल पाई है।

सलमान खान की सिकंदर ने 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक दी। 2 साल बाद सलमान की ईद पर फिल्म आई है। ऐसे में फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे, लेकिन फिल्म की कमजोर कहानी और स्क्रीनप्ले के साथ स्टारकास्ट की ओवरएक्टिंग समेत तमाम वजहों से फिल्म ने दर्शकों को काफी निराश किया।

3 दिनों में ही निकली सिकंदर की हवा

बॉक्स ऑफिस पर भी सलमान खान की फिल्म इस बार कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है। फिल्म को लेकर रहे नेगेटिव रिव्यू के बीच सिकंदर का कलेक्शन लगातार गिरता जा रहा है। तीसरे दिन कमाई में भारी गिरावट आई है। 3 दिनों में फिल्म अपना आधा बजट निकालने में भी कामयाब नहीं हो पाई है।

अबतक अपना आधा बजट भी नहीं निकाल पाई सलमान की फिल्म

तीसरे दिन सिकंदर ने 19 करोड़ के आसपास की कमाई की। Sacnilk के अनुसार सिकंदर ने मंगलवार (1 मार्च) को 19.5 करोड़ के करीब कलेक्शन किया। इससे पहले सिकंदर ने रविवार (30 मार्च) 26 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग की थी। ईद के मौके पर 31 मार्च को फिल्म के कलेक्शन में थोड़ा उछाल आया था। दूसरे दिन मूवी ने 29 करोड़ कमाए। संडे और ईद के बाद पहले वीक डे में फिल्म का कलेक्शन गिर गया और सिकंदर 20 करोड़ के आसपास ही कमा पाई।

Advertisement

ऐसे में 3 दिनों में फिल्म की कमाई 74.5 करोड़ रुपये पहुंच गई है, जो कि सिकंदर के आधे बजट से भी कम है। बता दें कि फिल्म 200 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।

सलमान का स्टारडम भी नहीं आया काम 

आने वाले दिनों की बात करें तो जिस तरह से फिल्म को रिव्यू मिल रहे हैं उससे कमाई पर कुछ खास सुधार आने के आसार नहीं दिख रहे। क्योंकि आम लोग तो छोड़िए सलमान के ढेरों फैंस को ही सिकंदर पसंद नहीं आ रही। न तो फिल्म की कहानी में दम है और न ही लोगों को सलमान और रश्मिका की जोड़ी लुभा पा रही है। फिल्म में ऐसी कई खामियां है, जिसके चलते सिकंदर लोगों को इंप्रेस नहीं कर पा रही। अब आलम तो ये हो चला है कि अभी से कई जगहों पर थिएटर खाली पड़े हैं।

Advertisement

देखा जाए तो अभी दूसरा वीकेंड भी दूर है। तब तक फिल्म का क्या हाल होता है, ये देखने वाली बात होगी।

यह भी पढ़ें: स्टेज पर कार्तिक आर्यन को क्यों आया गुस्सा? गिटार से एक आदमी को बुरी तरह पीटा! फिर मंच से कूदे और.... VIDEO
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 2 April 2025 at 11:10 IST