ब्रेन हैमरेज के 1 महीने बाद घर लौटे सलीम खान, अस्पताल से मिली छुट्टी, जानें कैसी है तबीयत
Salim Khan Discharge: सलीम खान को एक महीने के बाद लीलावती अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। उन्हें ब्रेन हैमरेज की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Salim Khan Discharge: दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान अब पूरी तरह से ठीक होकर घर लौट आए हैं। करीब एक महीने से वह लीलावती अस्पताल में भर्ती थे। अब 17 मार्च को उन्हें छुट्टी दे दी गई है, जिससे परिवार और फैंस के बीच खुशी का माहौल छाया हुआ है। आइए जानते हैं कि अब कैसी है उनकी तबीयत।
ब्रेन हैमरेज के बाद ICU में थे भर्ती सलीम खान
पिछले महीने 17 फरवरी को सलीम खान को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुरुआती जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें माइनर ब्रेन हैमरेज हुआ है। एहतियात के तौर पर उन्हें ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
एक महीने के इलाज के बाद मिली राहत
करीब एक महीने तक चले इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी सेहत में सुधार आया है। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनकी हेल्थ से जुड़ी जानकारी काफी सीमित रखी गई थी। अब सफल इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है और वह घर पर आराम कर रहे हैं।
परिवार के साथ इंडस्ट्री का मिला फुल सपोर्ट
अस्पताल में रहने के दौरान उनके बेटे सलमान खान, अरबाज खान, बेटियां अलवीरा और अर्पिता, साथ ही दामाद अतुल अग्निहोत्री और आयुष शर्मा लगातार उनका हाल जानने पहुंचते रहे हैं। उनके करीबी दोस्त जावेद अख्तर भी उनसे मिलने अस्पताल गए थे। इसके अलावा आमिर खान, शाहरुख खान, और संजय दत्त सहित इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी लगातार उनका हालचाल लिया है।