अपडेटेड 8 August 2025 at 10:42 IST
'दोनों डेट कर रहे हैं क्या?', मॉल में साथ स्पॉट हुए Saiyaara फेम अहान पांडे और अनीत पड्डा, VIDEO देख फैंस लगाने लगे ऐसे कयास
Ahaan Panday- Aneet Padda: सैयारा एक्टर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों साथ में मॉल में नजर आ रहे है। उनका अंदाज देख फैंस इनके डेटिंग के कयास लगा रहे हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Saiyaara Fame Ahaan Panday- Aneet Padda: न्यूककमर्स अहान पांडे और अनीत पड्डा की पहली फिल्म ने दोनों को रातोंरात स्टार बना दिया। 'सैयारा' इस साल की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। वर्ल्डवाइड फिल्म 500 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। अहान और अनीत इन दिनों 'सैयारा' की सक्सेस को एंजॉय कर रहे है। 'सैयारा' के ब्लॉकबस्टर बनने के बाद दोनों को पहली बार एक साथ स्पॉट किया गया, जहां इनका कुछ ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसके बाद फैंस इनके रियल लाइफ में डेटिंग के कयास लगाने लगे हैं।
फेस पर मास्क लगाए स्पॉट हुए अहान-अनीत
अहान पांडे और अनीत पड्डा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों एक साथ मॉल में हैंगआउट करते देखे जा सकते हैं। वीडियो में दोनों मॉल में एक ब्रांड स्टोर से बाहर नजर आ रहे हैं। दोनों ने अपना फेस भी कवर किया हुआ।
पीछे मुड़े, फिर हाथ थामने की करने लगे कोशिश
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह स्टोर से बाहर आते हुए पीछे मुड़कर अनीत की ओर देखते हुए अहान चलने लगते हैं। वो उल्टे पैर चलते हुए अनीत से बात करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद अहान, अनीत की तरफ अपना हाथ भी आगे बढ़ाते हैं, जैसे वो एक्ट्रेस का हाथ थामने की कोशिश कर रहे हैं। अनीत वहां पैपराजी की मौजूदगी में वाकिफ होती हैं, इसलिए वो अनीत ने अहान का हाथ नहीं पकड़ा। दोनों के साथ अहान की मां डियान पांडे भी नजर आईं।
फैंस लगाने लगे डेटिंग के कयास
अहान का ये अंदाज देख फैंस को ऐसा लगा जैसे मानो वो प्यार में है। दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। ढेरों फैंस ने उन पर अपना प्यार लुटाया। वहीं, कई लोग दोनों के डेट करने के भी कयास लगाते नजर आए। अहान-अनीत के वायरल वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए पूछा, "क्या ये डेट कर रहे हैं?" दूसरे यूजर ने कहा, "ये दोनों एक-दूसरे के लिए बने हैं।" अन्य यूजर ने लिखा, "हम इनको बार-बार साथ देखना चाहते हैं।" एक फैंस ने लिखा, "काश ये रियल लाइफ पार्टनर बन जाए।"
Advertisement
मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी 'सैयारा' 18 जुलाई को रिलीज हुई थी। फिल्म को सिनेमाघरों में आए 20 दिन से ज्यादा हो गए और इसमें ताबड़तोड़ कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सैयारा का कलेक्शन 300 करोड़ के पार हो गया, तो वहीं वर्ल्डवाइड ये फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। सैयारा में अहान पांडे ने कृष कपूर और अनीत पड्डा ने वाणी बत्रा का रोल निभाया है।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन से ठीक एक दिन पहले हुमा कुरैशी के भाई की हत्या, दिल्ली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में किया दिल पर वार
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 August 2025 at 10:42 IST