करीना कपूर और बच्चों संग वेकेशन पर सैफ अली खान, फ्रांस में सुकून भरे पल बिताते आए नजर; मजेदार PHOTOS VIRAL
सैफ अली खान इंस्टाग्राम पर डेब्यू करने के बाद से ही बेहद एक्टिव हैं। वे लगातार कोई न कोई पोस्ट शेयर कर फैंस से जुड़ रहे हैं। इस बीच उनके हालिया पोस्ट ने फैंस का ध्यान खींच लिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Saif Ali Khan: बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान ने इसी महीने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। इस प्लेटफॉर्म पर एंट्री करने के बाद से ही सैफ काफी एक्टिव हैं और लगातार कुछ न कुछ दिलचस्प पोस्ट कर रहे हैं। सालों बाद अपने पसंदीदा 'नवाब' को देख फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। यही कारण है कि सैफ का हर नया पोस्ट सामने आते ही वायरल हो जाता है। इसी बीच, एक्टर का एक लेटेस्ट पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोर रहा है।
सैफ अली खान अपनी फैमिली संग फ्रांस में छुट्टियां मना रहे हैं। इस बीच उन्होंने फ्रांस के नुई-सेंट-जॉर्ज इलाके से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें एक्टर ने वहां की खूबसूरती से लेकर वाइन कल्चर तक का जिक्र किया है। इस पोस्ट में उन्होंने मजेदार अंदाज में जिंदगी को देखने का एक अनोखा और प्यारा नजरिया पेश किया, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
सैफ के मजेदार चैलेंज ने खींचा ध्यान
इस पोस्ट में जिस चीज ने फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान खींचा वो एक्टर का दिया मजेदार चैलेंज है। उन्होंने पोस्ट की पहली स्लाइड में दी गई बारीक जानकारी में अंतर पहचानने की चुनौती दी है।
पत्नी-बच्चों संग एन्जॉय करते दिखे एक्टर
सैफ ने कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे पत्नी करीना कपूर, अपने बच्चों और दोस्तों के साथ घूमने का लुत्फ उठाते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, वे करीना कपूर के साथ शानदार पोज भी देते नजर आए। वहीं कपल के बच्चे लाइब्रेरी में किताब पढ़ते दिखे।
Advertisement
कैप्शन ने खींचा फैंस का ध्यान
एक्टर ने इन प्यारे मोमेंट्स की झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, 'मिक्स्ड साइन को इंटरनेशनल लेवल पर ले जाना। जब चौराहे पर बैठकर ही बेहतर नजारा मिल सकता है, तो फिर कोई एक दिशा क्यों चुनें? मैंने खुद को नुई-सेंट-जॉर्जेस के अंगूर के बागों में कहीं खोया हुआ पाया... जहां हर नया रास्ता बस बरगंडी की एक और बोतल ढूंढ़ने का बहाना बन जाता है।'
उन्होंने पोस्ट के आखिर में लिखा, 'PS अंतर पहचानें… आपने स्लाइड 1 पर लिखी बारीक बातों को कितने ध्यान से पढ़ा?' कुल मिलाकर फैमिली टाइम एन्जॉय करते सैफ की इन तस्वीरों ने फैंस का दिन बना दिया।
Advertisement
11 अक्टूबर को इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू
बता दें कि सैफ अली खान ने 11 अक्टूबर 2026 को 56 की उम्र में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। उन्होंने अपने पहले पोस्ट में पटौदी पैलेस की लाइब्रेरी के अंदर की तस्वीर शेयर की थी।