Saif Ali Khan Stabbing: घर में घुसा चोर, नौकरानी से हाथापाई... सैफ की एंट्री होते ही टूट पड़ा हमलावर; क्या है Inside Story?
बीती देर रात करीब 2 बजे सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ। बताया जा रहा है कि नौकरानी को बचाने की कोशिश में सैफ बुरी तरह जख्मी हो गए।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Saif Ali Khan Stabbing: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन पर हमले की खबर से फैंस चिंतित हो गए हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर चोर ने सैफ पर कब, कैसे और क्यों हमला किया...
मिली जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 2 बजे सैफ अली खान पर जानलेवा हमला हुआ। कथिततौर पर एक्टर पर चाकू से कई वार हुए। बताया जा रहा है कि सैफ की सर्जरी हो रही है। सैफ की टीम ने भी इसकी पुष्टि की है।
घर में घुसा चोर और फिर…
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, सैफ अली खान अपने बांद्रा स्थित घर में सो रहे थे। देर रात अचानक घर में चोर घुस गया जिस पर सबसे पहले कथित तौर पर नौकरानी की नजर पड़ी। इसके बाद चोर वहां मौजूद नौकरानी से बहस करने लगा। बहसबाजी की आवाज सुनकर वहां सैफ पहुंचे और चोर को शांत कराने की कोशिश करने लगे। लेकिन वो एक्टर पर ही भड़क उठा। इस के बाद गुस्से में उसने सैफ पर चाकू से 6 वार कर दिए। इस दौरान दोनों के बीच हाथापाई भी हुई।
वहीं सैफ अली खान की टीम ने मामले पर कहा कि सैफ अली खान के घर पर चोरी की कोशिश की गई। वह फिलहाल अस्पताल में सर्जरी के लिए भर्ती हैं। हम मीडिया और प्रशंसकों से अनुरोध करते हैं कि वे धैर्य रखें। यह पुलिस का मामला है। हम आपको स्थिति के बारे में अपडेट करते रहेंगे।
Advertisement
जब सैफ पर हुआ हमला, कहां थी करीना?
घटना के सामने आने के बाद हर कोई यही सवाल कर रहा है कि जब सैफ अली खान पर हमला हुआ, उस वक्त करीना कहां थी? ऐसा दावा किया जा रहा है कि जब सैफ पर अटैक हुआ, उस वक्त करीना अपनी गर्ल्स गैंग के साथ पार्टी कर रही थीं। दरअसल, हमले की खबर सामने आते ही एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे करिश्मा कपूर ने पोस्ट किया था।
करिश्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की। इस तस्वीर में एक टेबल पर ड्रिंक्स और खाना रखा नजर आ रहा है। फोटो देख यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि वहां पार्टी चल रही है। करिश्मा ने फोटो पोस्ट करते हुए तीन लोगों करीना कपूर, सोनम कपूर, रिया कपूर को टैग किया। फोटो पर लिखा, "गर्ल्स नाइट इन.." करीना ने भी बहन करिश्मा की इस स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर रीशेयर किया।
Advertisement
बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारी सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर पर पहुंचे हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।