अपडेटेड 8 August 2024 at 22:02 IST

'करीना का प्लाजो...' एयरपोर्ट लुक के लिए ट्रोल हुए सैफ अली खान, पैप्स से गुस्से में की बात;भड़के लोग

एयरपोर्ट पर वह जिस लहजे में वहां मौजूद पैपराजी से बात करते नजर आए, वो लोगों को जरा भी रास नहीं आया।

Follow : Google News Icon  
Saif Ali Khan
सैफ अली खान हुए ट्रोल | Image: Varinder Chawla

Saif Ali Khan Trolled: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपने एयरपोर्ट लुक के लिए काफी ट्रोल हो रहे हैं। साथ ही एक्टर ने जिस तरह से पैप्स से बात की उसके लिए भी लोग सैफ पर भड़कते नजर आ रहे हैं। लोग उन्हें घमंडी बताते नजर आ रहे हैं।

गुरुवार (8 अगस्त) को सैफ अली खान को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उनका लुक देखकर लोगों ने उन्हें ट्रोल कर देना शुरू कर दिया। कुछ लोग यह तक कहने लगे कि उन्होंने अपनी वाइफ और एक्ट्रेस करीना कपूर के कपड़े पहन लिए हैं।

लुक के लिए लोगों ने किया बुरी तरह ट्रोल

एयरपोर्ट पर सैफ अली खान ब्लू कलर का कुर्ता पायजामा पहने दिखाई दिए। इसके साथ ही उन्होंने कोल्हापुरी चप्पल और सनग्लासेस से अपने लुक कंप्लीट किया। हालांकि कई लोगों को सैफ का ये लुक कुछ खास पसंद नहीं आया और इसके लिए एक्टर को उन्होंने खूब ट्रोल किया।

सैफ अली खान का एयरपोर्ट लुक देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा- 'ये लगता है गलती से अपनी वाइफ का प्लाजो पहन आया है।" दूसरे यूजर ने कहा, "इसलिए कहते हैं कि जल्दी का काम शैतान का होता है।" इसी तरह कई लोगों ने उनका खूब मजाक उड़ाया।

Advertisement

पैप्स पर गुस्सा हुए सैफ

एयरपोर्ट लुक के अलावा सैफ ट्रोलर्स के निशाने पर अपने बिहेवियर के लिए भी आए हुए हैं। दरअसल, एयरपोर्ट पर वह जिस लहजे में वहां मौजूद पैपराजी से बात करते नजर आए, वो लोगों को जरा भी रास नहीं आया। इसके चलते लोग उन पर बुरी तरह भड़क गए।

दरअसल, पैपराजी सैफ से कहा कि वह अपोजिट ऑफ लाइट हैं। इसके चलते उनकी फोटो सही नहीं आ रही। इस पर एक्टर भड़क गए और रूडली जवाब देने लगे। सैफ ने जवाब देते हुए कहा, "तो मैं क्या करूं।" उनके बर्ताव के लिए भी लोगों ने उनकी क्लास लगा दी।

Advertisement

लोगों ने लगाई लताड़

एक यूजर ने लिखा- 'ये बहुत रूड है।" तो दूसरे ने उन्हें फ्लॉप एक्टर बता दिया। वहीं एक यूजर ने सवाल किया कि सैफ में किस बात का इतना एटिट्यूड है?

सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वह 'देवरा पार्ट 1' में नजर आएंगे। उनकी ये फिल्म इसी साल सितंबर महीने में रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: क्या ये अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बेटे अकाय की पहली तस्वीर, आपने देखी?

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 8 August 2024 at 22:01 IST