अपडेटेड 28 January 2025 at 10:01 IST
सैफ अली खान पर अटैक मामले में महिला की एंट्री! सिम के साथ खाने-पीने की दी सुविधाएं... आरोपी शरीफुल से क्या है कनेक्शन?
सैफ अली खान पर अटैक मामले में पहले ही आरोपी शरीफुल से पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में अब पुलिस की जांच की आंच पश्चिम बंगाल की एक महिला तक पहुंच गई है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Saif Ali Khan Case: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले मामले में रोजाना नई-नई अपडेट सामने आ रही है। अब मामले में एक महिला की एंट्री हुई है। जांच के सिलसिले में पश्चिम बंगाल पहुंची मुंबई पुलिस की टीम ने एक महिला से पूछताछ की है।
दरअसल, सैफ अली खान पर अटैक मामले में पहले ही आरोपी शरीफुल से पूछताछ की जा रही है। इसी क्रम में अब पुलिस की जांच की आंच पश्चिम बंगाल की एक महिला तक पहुंचीं, जिस पर आरोप है कि उसी ने आरोपी शरीफुल को कथित सिमकार्ड दिलाया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने रविवार, 27 जनवरी को महिला से लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की।
सैफ केस में क्या है खुकुमनी शेख का रोल?
सैफ अली खान मामले में जिस महिला से पुलिस की घंटों पूछताछ चली उसका नाम खुकुमनी शेख बताया जा रहा है। महिला पर आरोप है कि बांग्लादेश से आए शरीफुल को इसी महिला ने सिम कार्ड दिया था। आरोपी शरीफुल ने कथित फर्जी आधार कार्ड और सिम कार्ड लेने के बाद एक ब्लू कलर का मोबाइल फोन लिया था। कहा जा रहा है कि अब सिम कार्ड की जानकारी और नंबर पुलिस के कब्जे में है। इसे से जुड़े सवालों को लेकर महिला से पूछताछ की गई।
पश्चिम बंगाल की पुलिस के मुताबिक, महिला खुकुमनी शेख पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के चापरा की रहने वाली है। जब पुलिस ने महिला से उनके मोबाइल के बारे में पूछा जिसका सिमकार्ड उन्होंने शरीफुल को दिया तो महिला ने बताया कि उनका मोबाइल खो गया है। बता दें कि पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुरू में बताया था कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि इस मामले में पश्चिम बंगाल से किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है।
Advertisement
आरोपी शरीफुल से महिला का कनेक्शन!
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी शरीफुल महिला खुकुमनी शेख से परिचय बताया जा रहा है। भारत में घुसपैठ के बाद शरीफुल कथिततौर पर महिला से 2 से 3 बार मुलाकात कर चुका है। वह महिला से मिलने के लिए मुंबई से कोलकाता जाता था। कहा तो यह भी जा रहा है कि जिस फोन का इस्तेमाल आरोपी शरीफुल ने किया वो इसी महिला के नाम पर 'रजिस्टर' था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खुकमनी शेख ने पश्चिम बंगाल में आरोपी शरीफुल के रहने, खाने-पीने से लेकर कपड़े खरीदने तक का बंदोबस्त किया था। खबरें तो ऐसी भी है कि पुलिस इस महिला को उस जगह भी ले गई जहां से उसने आरोपी शरीफुल को सिम दिलाया था।
महिला का दावा- खो गया मोबाइल
पश्चिम बंगाल पुलिस के अधिकारी ने एजेंसी को बताया, ‘सैफ पर हमला मामले में मुंबई से आए पुलिस अधिकारियों ने नदिया जिले के छपरा में एक महिला से पूछताछ की। महिला ने कहा कि वह आरोपी शरीफुल को नहीं जानती। महिला ने दावा किया कि कुछ साल पहले जब वह कोलकाता में थी तो उसका मोबाइल फोन खो गया था। जांच अधिकारी यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आरोपी ने महिला के नाम पर पंजीकृत सिम कैसे हासिल किया।'
Advertisement
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि मुंबई में सैफ के बांद्रा स्थित उनके घर पर हमलावर ने 16 जनवरी को उन पर चाकू से 6 बार वार किया था। इसके बाद सैफ को लीलावती अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चला। फिर 21 जनवरी को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 28 January 2025 at 09:57 IST