अपडेटेड 11 January 2024 at 07:32 IST
12 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग रोमांटिक हुए Hrithik Roshan, सबा आजाद ने बर्थडे पर शेयर किया Video
ऋतिक और सबा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया जा चुका है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Saba Azad Post on Hrithik Birthday: बॉलीवुड के हैडसंम हंक ऋतिक रोशन आज (10 जनवरी) को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। ऋतिक 50 साल के हो गए हैं। वैसे तो उनके इस स्पेशल डे पर हर कोई उन्हें अपने अपने अंदाज में विश करते नजर आ रहा है, लेकिन इन सबमें खास है ऋतिक की गर्लफ्रेंड सबा आजाद का बर्थडे विश।
स्टोरी में आगे पढ़े...
- ऋतिक के बर्थडे पर सबा आजाद ने शेयर किया रोमांटिक वीडियो
- ऋतिक के लिए लिखा स्पेशल नोट
- वीडियो देख लोगों ने किए ये कमेंट्स
सबा ने ऋतिक को किया बर्थडे विश
जी हां, ऋतिक के जन्मदिन पर सबा आजाद ने उन्हें एक खास पोस्ट कर बर्थडे विश किया है। सबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक के साथ अपनी एक वीडियो शेयर की, जिसमें दोनों एक दूसरे पर जमकर प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में ऋतिक और सबा बालकनी में खड़े होकर लिपलॉक भी करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडिय शेयर कर सबा ने एक क्यूट कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, "सूरज के चारों ओर 50 चक्कर लगाए और आपकी यात्रा कितनी सुंदर रही, यहां हर रोज प्यार का चयन करना है जिस तरह से आप अन्य 100 के लिए करते हैं। हैप्पी बर्थडे माई लव। तुम मेरी रोशनी हो।"
सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ऋतिक और सबा की ये वीडियो चर्चाओं में आ गई। लोग इस पर तरह तरह के रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। कोई इन्हें सबसे प्यारा कपल बताता नजर आया, तो किसी ने कहा कि आप शादी कर लो।
Advertisement
कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं सबा
बता दें कि ऋतिक और सबा काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। सबा दिल्ली से हैं। वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हालांकि सबा को पहचान ‘मुझसे फ्रेंडशिप करोगे’ फिल्म से मिली थी। इसके अलावा उन्होंने सोनी लिव की फिल्म ‘रॉकेट बॉयज’ में भी काम किया है। एक्टिंग के अलावा सबा आजाद को सिंगिग करना भी काफी पसंद है।
ऋतिक और सबा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद तो आती ही है, लेकिन इसके साथ ही चर्चाएं इनके एज गेप को लेकर भी होती है। सबा, ऋतिक से 12 साल छोटी हैं।
बात ऋतिक रोशन के वर्क फ्रंट की करें तो वह आखिरी बार ‘विक्रम वेधा’ में नजर आए थे। अब उनकी फिल्म फाइटर रिलीज होने को तैयार है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ दिखाई देंगे। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को रिलीज होगी।
Advertisement
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 10 January 2024 at 20:43 IST