Rohit Shetty Firing: मुख्य शूटर समेत 6 आरोपियों को क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेजा, रोहित शेट्टी पर फायरिंग के बाद कहां-कहां गए? हुआ खुलासा
Rohit Shetty Firing: रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को मकोका कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उन सभी को 25 फरवरी तक मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Rohit Shetty Firing: फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग मामले में गिरफ्तार छह आरोपियों को आज मकोका कोर्ट में पेश किया गया था जहां कोर्ट ने उन सभी को 25 फरवरी तक मुंबई क्राइम ब्रांच की कस्टडी में भेज दिया है। बता दें कि छह आरोपियों में से चार हरियाणा से और दो उत्तर प्रदेश से हैं।
गोलीबारी के मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी 1 फरवरी को की गई थी। उनके ऊपर धारा 109, 61 (2), 238, 3 (5) बीएनएस के तहत धारा 3, 25, 27 आर्म्स एक्ट, और धारा 37 (1), 37 (2), 135 महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसे डीसीबी सीआईडी सीआर नंबर 19/26 के रूप में क्राइम ब्रांच मुंबई में पुनः पंजीकृत किया गया। इसकी जांच एंटी एक्सटॉर्शन सेल, क्राइम ब्रांच मुंबई द्वारा की जा रही है।
रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट
अब गिरफ्तार आरोपियों के वकील ने बताया है कि आरोपी किस तरह भागे, कौन-कौन लोग फायरिंग में शामिल थे, किसने पैसा किया और किसने रेकी की। आरोपियों के वकील दिलीप शुक्ला ने बताया कि आज कोर्ट में पुलिस ने दलील दी थी कि दीपक चंद्र ने रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग ओपन की, उसके साथ सनी और सोनू वहां मौजूद थे। बाकी तीन लोग जो अरेस्ट किए गए हैं, उसमें ऋतिक, विशाल और जतिन थे। उनकी दूसरी भागीदारी थी जिस वजह से उन्हें गिरफ्तार किया गया।
आरोपी कहां और कैसे भागे?
वकील ने आगे कहा कि फायरिंग होने के बाद वो लोग यहां से आगरा गए, आगरा में विशाल के घर पर रुके, जहां उन्होंने विशाल को बताया गया कि वो घूमने आए हैं और उसके बाद वहां से नोएडा में जतिन के पास रुके। वहां उनके पास रिक्शा के पैसे भी नहीं थे, तो जतिन ने 1500 रुपये दिए। इसके बाद वो वहां से हरियाणा चले गए। आरोपी मुंबई से आगरा, आगरा से नोएडा और नोएडा से हरियाणा गए थे।
Advertisement
आपको बता दें कि मामले में अभी तक हथियार बरामद नहीं हुआ है। जांच में ये भी नहीं पता चल सका है कि आरोपियों को हथियार किसने दिए और कहां से उपलब्ध कराए गए थे। सामने आई जानकारी की माने तो, रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग के समय सनी, सोनू और दीपक साथ में थे। दीपक ने फायरिंग की, और सनी और सोनू ने रेकी का काम किया था। ऋतिक ने अपनी फैक्ट्री में आरोपियों को रुकने दिया था। विशाल के घर पर आरोपी रुके थे और जतिन ने पैसे दिए इसलिए दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ेंः BREAKING: तिहाड़ जेल में बंद राजपाल यादव को बड़ी राहत, जमा की इतनी रकम तो दिल्ली हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत