अपडेटेड 30 October 2024 at 10:49 IST
पहले घर आओ और देखो.... जब ऋषि कपूर की मौत के बाद ट्रोल हुआ परिवार, बेटी रिद्धिमा का छलका दर्द
Riddhima Kapoor Sahni: ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने खुलासा किया कि पिता की मौत के बाद परिवार को कैसे ट्रोल किया गया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Riddhima Kapoor Sahni: ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी एक जानी-मानी ज्वैलरी डिजाइनर हैं। फिल्मी फैमिली से होने के बावजूद उन्होंने कभी बॉलीवुड में कदम नहीं रखा। हालांकि, पहली बार उन्होंने कैमरा फेस किया जब वो नेटफ्लिक्स के शो ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ में नजर आईं। इस बीच, उन्होंने पिता की मौत के बाद ट्रोल होने पर बात की है।
रिद्धिमा ने हाल ही में गलाटा इंडिया से बातचीत में खुलासा किया कि कैसे ऋषि कपूर की मौत के बाद पब्लिक प्लेस में जाने के लिए उनके परिवार को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उनकी मां नीतू कपूर भी काम पर वापस लौटने में हिचकिचा रही थीं।
ऋषि कपूर की मौत के बाद क्यों ट्रोल हुआ था परिवार?
रिद्धिमा ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि कैसे जब भी ऋषि कपूर की मौत के बाद परिवार का कोई भी सदस्य पब्लिक प्लेस में जरा सा मुस्कुरा भी देता था तो लोग उन्हें ट्रोल करना शुरू कर देते थे। उन्होंने कहा कि कैसे इतने बड़े सदमे को बर्दाश्त करते हुए भी परिवार सबके सामने शांत रहने की कोशिश करता था।
रिद्धिमा कपूर साहनी ने आगे कहा कि कैसे लोगों ने मान लिया था कि कपूर खानदान को बॉबी एक्टर की मौत का दुख नहीं है जिससे गलतफहमी पैदा हुई। उनके मुताबिक, “लोग हमसे कहते थे कि ‘ओह, ये बहुत खुश दिख रहे हैं, और बाहर जा रहे हैं, और वे ऐसा कर रहे हैं’। लेकिन आपको घर आना होगा और देखना होगा कि क्या हो रहा है”।
Advertisement
रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता की मौत पर की बात
रिद्धिमा ने कहा कि वो अभी तक अपने पिता की मौत को स्वीकार नहीं कर पाई हैं। उन्होंने आगे ये भी कहा कि कैसे लोगों को केवल उनके प्रिविलेज दिखते हैं लेकिन ये नजर नहीं आता कि सामने वाला किस इनसिक्योरिटी से गुजर रहा है।
ये भी पढे़ंः Singham Again: रामायण से जुड़े इन सीन्स पर CBFC की चली कैंची, 7 मिनट की फुटेज हटवाई, बदले डायलॉग्स
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 30 October 2024 at 10:49 IST