अपडेटेड 16 May 2023 at 13:59 IST

Raveena Tandon Tattoos: एनिमल लवर हैं एक्टर, बिच्छू और Paw marks के पीछे की कहानी लाजवाब!

बिच्छू और शेरनी के पंजों के निशान रवीना का स्टाइल स्टेटमेंट हैं। कभी ट्रोल होती हैं तो कभी सराही जाती हैं। रवीना के टैटू फिर चर्चा में है! क्यों, आइए जानते हैं...

Follow : Google News Icon  
Picture Courtesy: Raveenatandon/instagram
Picture Courtesy: Raveenatandon/instagram | Image: self

Raveena Tandon tattoos:  रवीना टंडन मंझी हुई कलाकार हैं ये उनकी फिल्मों ने जता दिया था और आज के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त Performance दिल जीत रही है। इन दिनों उनका टैटू फिर चर्चा में है। टैटू स्टोरी का आगाज एक शो से हुआ।

दरअसल, होस्ट ने पद्म श्री से सम्मानित एक्टर को इंट्रूड्यूस कराते हुए इनके सोशल वर्क्स की चर्चा की। बताया ये महाराष्ट्र की वाइल्ड लाइफ गुडविल एम्बेस्डर हैं। फिर उनके वाइल्ड लाइफ मुहिम के बारे में बताया। लेपर्ड को सेव कराने वाली दास्तां सुनाई। कहानी आगे बढ़ी तो नजर हाथों के टैटूस पर गई। जिज्ञासा शांत करते हुए रवीना ने बताया ये लेपर्ड नहीं शेरनी का फुटमार्क है।

पढ़ें-  Parineeti-Raghav ने फैंस के नाम लिखा खुला पत्र, जाहिर किए जज्बात

2021 में बनवाया था Paw marks

Advertisement

इंस्टाग्राम के जरिए रवीना अक्सर यूजर्स और फैन्स को टैटू जर्नी पर ले जाती रही हैं। 2021 में उन्होंने अपने टैटू आर्टिस्ट संग वीडियो शेयर किया था। जिसमें बताया था कि अब तक का सफर शानदार रहा है। इस वीडियो में एक्टर बड़े आराम से बैठ कर टैटू ink करा रही हैं। 

1992 से हुई थी सफर की शुरुआत

Advertisement

एक्टर ने एक अवॉर्ड फंक्शन में खुलासा किया था कि उन्हें समय के साथ चलना पसंद हैं। पहले स्टाइलिस्ट नहीं थे लेकिन अब उनके पास वो भी हैं। उन्होंने 1992 का एक Incident भी शेयर किया था। बताया था कि उन्होंने चेस्ट पर एक स्कॉर्पियो यानि बिच्छू बनवाने की सोची। फिर वो मुम्बई की एक टैटू आर्टिस्ट के पास पहुंची उसे अपनी इच्छा बताई। दिखाया कि वो क्या चाहती हैं।

रवीना ने बताया उनकी इस जिज्ञासा पर तब पानी फिर गया जब उसने कहा कि ये तो झींगा है। किसी तरह मनुहार कर मस्त मस्त गर्ल ने बनवाया। जब एंड रिजल्ट देखा तो शॉक्ड रह गईं। उसने झींगा ही बनाया था। जिसके बाद वो LA गईं और झींगे को बिच्छू बनवाया।

Back टैटू का मतलब क्या!

रवीना के बांए कंधे पर पीछे की ओर vishakha Vardaan के साथ ही त्रिशूल बना है। ये उनके बच्चों का नाम है और ध्यान से देखें तो  दोनों के कुंडली अक्षर भी अंकित हैं।  कई बॉलीवुड स्टार्स की तरह ही रवीना ने भी बेटे बेटी के नाम गुदवा रखे हैं।

एनिमल लवर रवीना

एक्टर एनिमल्स लवर हैं ये कई मौकों पर दर्शा चुकी हैं। उन्होंने दो साल पहले एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें बताया था कि कैसे 5 jungle cats को उन्होंने मरने से बचाया था। रेस्क्यू वीडियो वायरल हुआ था। इसे IFS अफसर ने भी साझा किया था। जिसके बाद रवीना ने कहा था कि उनका दिन बन गया। इस पोस्ट ने मुझे विश्वास दिला दिया कि कोशिश कभी बेकार नहीं जाती।

ये भी पढ़ें-  Adipurush के 'जय श्री राम' की गूंज उज्बेकिस्तान में भी, म्यूजिकल ग्रुप का सुर सोशल मीडिया पर मचा रहा धूम

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 16 May 2023 at 13:58 IST