Raveena Tandon ने नाती संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, जानें कौRaveena Tandon ने नाती संग शेयर की अनदेखी तस्वीर, जानें कौन हैं एक्ट्रेस की गोद ली बेटी छाया?न हैं एक्ट्रेस की गोद ली बेटी छाया?

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन ने हाल ही में अपने नाती संग कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं।

Follow : Google News Icon  
PC: Raveena Tandon/Instagram
PC: Raveena Tandon/Instagram | Image: self

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'वेलकम: टू दी जंगल' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर नाती की कुछ तस्वीरें शेयर की है जो देखते ही देखते वायरल हो गईं। 

खबर में आगे पढ़ें...

  • रवीना टंडन ने नाती संग तस्वीरें की शेयर
  • बेटी छाया के बेटे संग पोस्ट की अनदेखी तस्वीर
  • जानिए रवीना टंडन की बेटियों के बारे में

रवीना टंडन ने अपने नाती के 4 साल पूरे होने की खुशी में इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने अपने नाती रुद्र को ढेरों बधाईयां भी दी। फोटोज में उन्हें रुद्र और अपनी बेटी छाया के साथ देखा जा सकता है।

जन्म के दौरान की तस्वीरों में वो अपने बच्चों पर ढेरों प्यार लुटाती दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में उन्होंने रुद्र को गोद में लिया हुआ है तो वहीं दूसरी तस्वीर में उन्हें बेटी और उसके बेटे संग देखा जा सकता है। अन्य में रुद्र मस्ती करते बेहद क्यूट नजर आ रहा है। कुल मिलाकर ये सभी तस्वीरें फैंस को बेहद पसंद आ रही हैं। 

Advertisement

21 की उम्र में बनीं थी सिंगल मदर

रवीना टंडन ने शादी से पहले 1995 में दो बेटियों को गोद लिया था। इन दोनों का नाम छाया (11 साल) और पूजा (8 साल) था। उस वक्त खुद रवीना टंडन महज 21 साल की थीं जब उन्होंने सिंगल मदर बनने का फैसला लिया। रुद्र छाया का बेटा है, जिसका जन्म साल 2019 में हुआ था। 

दो बेटियों को लिया था गोद

जूम को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रवीना टंडन ने पूजा और छाया को गोद लेने की वजह का भी खुलासा किया था। उन्होंने कहा, जब मैं 18 साल से ज्यादा की हो गई तो मैंने देखा कि मेरे चचेरे भाई के बच्चों को वैसी लाइफ नहीं मिली जैसी मिलनी चाहिए थी। उनके पेरेंट्स भी नहीं रहे थे। उन्होंने आगे बताया कि मैं ऐसा एनजीओ के लिए कर सकती थी लेकिन मैंने यहां दो बच्चों को अपने सामने जन्म लेते देखा था। ये सब देखने के बाद मुझे महसूस हुआ कि उन्हें अब अच्छी लाइफ देने का समय आ गया है। इसके बाद 21 साल की होते ही मैंने उन्हें गोद ले लिया और कानूनी तौर पर उनकी अभिभावक (गार्जियन) बन गई। 

Advertisement

रवीन टंडन अपकमिंग प्रोजेक्ट्स

बता दें कि रवीना टंडन बड़े पर्दे पर अक्षय के साथ दिखाई देंगी। दोनों 19 साल के लंबे समय के बाद स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस अब अक्षय कुमार स्टारर 'वेलकम: टू दी जंगल' में धमाल मचाते नजर आएंगी। ये मूवी अगले साल 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

यह भी पढ़ें: Gadar 2 BO Collection: सनी पाजी का दर्शकों पर चढ़ा ऐसा खुमार, 'गदर 2' ने 34वें दिन कमा लिए इतने करोड़

Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड