अपडेटेड 1 October 2023 at 10:17 IST

Raveena Tandon ने बेटियों से नहीं छिपाए अपने पुराने अफेयर्स, बोलीं- कल कहीं और से पढ़ लिया तो…

रवीना टंडन ने खुलासा किया कि वह अपने बच्चों से अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में छिपाती नहीं हैं। उन्होंने ऐसा करने की वजह भी बताई।

Follow : Google News Icon  
Raveena Tandon Kids

image- Raveena Tandon instagram
Raveena Tandon Kids image- Raveena Tandon instagram | Image: self

Raveena Tandon Kids: रवीना टंडन ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। वह बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे मशहूर अदाकाराओं में से एक हैं। साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ भी अक्सर सुर्खियों में रही है। अब मोहरा स्टार ने खुलासा किया है कि वह अपने बच्चों से अपने पुराने रिलेशनशिप के बारे में छिपाती नहीं हैं।

खबर में आगे पढ़ें-

  • रवीना टंडन ने बच्चों से नहीं छिपाए अपने पुराने रिलेशनशिप
  • रवीना टंडन ने इस वजह से अपनी बेटियों को सब बताया
  • अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी रवीना टंडन

रवीना टंडन ने बच्चों से नहीं छिपाए अपने पुराने रिलेशनशिप

एक्ट्रेस ने कहा कि 1990 के दशक में ‘येलो जर्नलिज्म अपने पीक’ पर था और वे वहीं चाहती थीं कि न्यूज में उनकी बेटियां उनके बारे में कुछ बुरा पढ़ लें इसलिए उन्होंने पहले ही उन्हें सब बता दिया था। 

केजीएफ 2 स्टार ने Lehren Retro को बताया- “उनके लिए ये खुली किताब है। आज नहीं तो कल वे इसके बारे में कहीं से पढ़ लेंगे जो हो सकता है सच्चाई से ज्यादा बुरा हो क्योंकि आप जानते हैं कि 90 के दशक की प्रेस कैसी थी। येलो जर्नलिज्म अपने पीक पर था”। 

Advertisement

(image- Raveena Tandon instagram)

उन्होंने कहा कि ‘अब समय बदल गया है क्योंकि सितारे सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख सकते हैं लेकिन पहले ऐसा नहीं होता था। कुछ सितारों का प्रचार होता था, बिना सच जाने उनकी साइड की स्टोरी लिखते थे’। रवीना ने कहा उस जमाने में फिल्म मैगजीन ने उनके बारे में ‘सबसे खराब आर्टिक्लस’ लिखे थे। जितना बड़ा स्कैंडल, उतनी बुरी तरह वह लिखते थे। उन्होंने कहा कि ‘मैगजीन ने सब सितारों को बेकार-बेकार नाम दिए हुए थे’। 

Advertisement

अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगी रवीना टंडन

रवीना टंडन को आखिरी बार केजीएफ 2 में देखा गया था। अब वह ‘वेलकम 3’ में नजर आएंगी जिसमें कई कलाकार एक साथ काम करने वाले हैं। रवीना के साथ अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े और एक्ट्रेस में लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज और दिशा पटानी भी दिखाई देंगी। फिल्म 20 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।  

ये भी पढ़ेंः The Vaccine War Day 3 BO: तीसरे दिन आया कमाई में उछाल, मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का हुआ फायदा

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 1 October 2023 at 10:12 IST