अपडेटेड 26 October 2021 at 12:33 IST
Raveena Tandon Birthday special: फिल्मों से पहले मॉडलिंग से की करियर की शुरुआत, जानें एक्ट्रेस की दिलचस्प कहानी
बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन 26 अक्टूबर को अपना बर्थडे मना रही हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा रवीना टंडन (Raveena Tandon) 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस में से एक रही हैं। उनकी कई फिल्में दर्शकों के दिल के करीब है, जो काफी हिट हुई। एवरग्रीन रवीना अभी भी इंडस्ट्री में छाई रहती हैं। आज रवीना टंडन अपना बर्थडे (Birthday) मना रही हैं। इस खास अवसर पर फैंस से लेकर कई मशहूर हस्तियों ने उन्हें बर्थडे विश किया है। बता दें रवीना का जन्म 26 अक्टबूर 1974 को मुंबई में हुआ था। आज वह अपना 47वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने मॉडलिंग करते हुए अपने करियर की शुरूआत की है।
रवीना टंडन (Raveena Tandon) को बॉलीवुड में "मस्त-मस्त" गर्ल के नाम से भी जाना जाता है। उनके कई गाने हिट रहे हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर होते हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1991 में फिल्म ‘पत्थर के फूल' से की है। इस फिल्म में उनके को-स्टार सलमान खान (Salman Khan) थे। रवीना अपनी पहली ही फिल्म में शानदार अभिनय कर दर्शकों के बीच छा गई थी। लोग उनके फैन हो गए थे। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर मिलने लगे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘दिलवाले’, ‘मोहरा’, ‘अंदाज अपना-अपना’ , ‘लाडला’ और ‘दुल्हे राजा’ जैसी कई फिल्मों में अपना छाप छोड़ा। उनकी सभी फिल्में काफी चली है।
ये भी पढ़ें- पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म 'Bunty Aur Babli 2' का लुक आया सामने, लोगों ने की जमकर तारीफ
कई गानों में बिखेरा है जलवा
Advertisement
90 के दशक में ऐसी फिल्मों रवीना ने काम किया है, जिसके गाने भी सुपरहिट रहे हैं। एक्ट्रेस ने ‘टिप-टिप बसरा पानी’, ‘तू चीज बड़ी है मस्त- मस्त’, ‘किसी डिस्को में जाएं‘ जैसे गाने में अपना जलवा बिखेरा है। जिसे सुन आज भी लोग झूमने लगते हैं। उस दौर में बॉलीवुड की ऑन डिमांड एक्ट्रेस में से एक रही हैं, जिन्होंने कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया है।
पर्सनल लाइफ को लेकर भी छाई रहीं
Advertisement
फिल्मी करियर के अलावा एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। इंडस्ट्री में उनके अफेयर के चर्चा भी खूब रहे हैं, जिसमें एक्शन हीरो अक्षय कुमार के साथ भी नाम जुड़ा था, जो उस समय खबरों में बनी रही। अनिल थडानी के साथ भी उनकी अफेयर की खबर आई थी, हालांकि 2004 में रवीना ने उनसे शादी कर ली। उनके दो बच्चे हैं बेटी राशा और बेटा रणबीर है। खास बात यह भी है कि एक्ट्रेस ने शादी से पहले दो बेटियों को गोद लिया था, जो चर्चा में रहा है।
इन दिनों रवीना सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हुए फैंस के बीच अपनी अपडेट्स शेयर करना नहीं भूलती हैं। उनके कई पोस्ट पर फैंस का प्यार बरसता है।
Published By : Ashwani Rai
पब्लिश्ड 26 October 2021 at 12:26 IST