Ranveer Singh Threat Case: रणवीर सिंह को मिली धमकी का निकला लॉरेंस बिश्नोई लिंक! पुलिस को हैरी बॉक्सर पर शक

Ranveer Singh Threat Case: रणवीर सिंह को बीते दिनों मिली धमकी वाले मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच को अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित लिंक की जानकारी मिली है।

Follow : Google News Icon  
Ranveer Singh Threat Case
Ranveer Singh Threat Case | Image: instagram

Ranveer Singh Threat Case: ‘धुरंधर’ स्टार रणवीर सिंह को बीते दिनों मिली धमकी वाले मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच को अब लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित लिंक की जानकारी मिली है। पुलिस को शक है कि रणवीर सिंह को जो धमकी भरा मैसेज भेजा गया था, वो कथित तौर पर लॉरेंस विश्नोई गैंग के हैरी बॉक्सर ने भेजा था।

IANS के मुताबिक, रणवीर सिंह के मैनेजर को एक व्हाट्सएप वॉयस नोट भेजा गया था जिसमें 1 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। अब शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि वॉयस नोट में आवाज हैरी बॉक्सर की आवाज से मिलती-जुलती है।

रणवीर सिंह को मिली धमकी का लॉरेंस बिश्नोई लिंक! 

हालांकि, इसकी पक्के तौर पर पुष्टि करने के लिए तकनीकी जांच की जाएगी और इसे फोरेंसिक के लिए भेजा गया है। लोकेशन विदेश की आ रही है। आपको बता दें कि हैरी बॉक्सर पहले भी VPN के जरिए दूसरे लोगों को धमकी भरा ऑडियो मैसेज भेज चुका है। पुलिस अब इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। रणवीर से पहले, सलमान खान के जीजा और एक्टर आयुष शर्मा को भी धमकी भरा मेल आया था। अब मुंबई पुलिस दोनों ही मामले को जोड़कर जांच कर रही है।

VPN के जरिए भेजा गया धमकी भरा वॉइस नोट

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले रणवीर सिंह को व्हाट्सएप पर करोड़ों रुपये की मांग करने वाला एक धमकी भरा वॉइस नोट मिला था। इसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस एक्टिव हो गई और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के अनुसार, मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि वॉइस नोट वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए भेजा गया था। पुलिस अधिकारी ने उस समय बताया कि आरोपी की पहचान गुप्त रखी गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग के बाद अब धुरंधर-2 रिलीज से पहले एक्टर रणवीर सिंह को मिली धमकी, करोड़ों की मांगी फिरौती

Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड