अपडेटेड 6 July 2025 at 13:34 IST

लंबे बाल, खून से सने हाथ, मुंह में सिगरेट... 'धुरंधर' से रणवीर सिंह के लुक ने उड़ाए फैंस के होश, जारी हुआ धांसू टीजर; VIDEO

Dhurandhar Teaser: रणवीर सिंह के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर' का टीजर रिलीज हो गया है। इसमें एक्टर का धांसू अंदाज देखने को मिला है, जिससे फैंस के होश उड़ा दिए। साथ ही फिल्म की रिलीज डेट से भी पर्दा उठ गया है।

Follow : Google News Icon  
Ranveer Singh Dhurandhar First Look Teaser
Ranveer Singh Dhurandhar First Look Teaser | Image: Youtube

Dhurandhar teaser: रणवीर सिंह ने अपने बर्थडे के दिन फैंस को बड़ा सरप्राइज मिला है। मेकर्स ने एक्टर की अपमकिंग फिल्म 'धुरंधर' का धमाकेदार टीजर जारी कर दिया है। टीजर में रणवीर सिंह का खौफनाक लुक लोगों के होश उड़ा है। साथ ही साथ 'धुरंधर' की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया। फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस दौरान बॉक्स ऑफिस पर रणवीर और प्रभास के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है, क्योंकि इसी दिन उनकी 'द राजा साब' भी रिलीज हो रही है।

'धुरंधर' में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना जैसे दमदार कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म को 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' जैसी फिल्म बनाने वाले आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है।

रणवीर के लुक ने किया हैरान

टीजर के मुताबिक यह फिल्म असली घटनाओं की आधारित होगी। लंबे बाल, बढ़ी दाढ़ी और मुंह में सिगरेट दबाए रणवीर सिंह का धांसू अंदाज देखने को मिल रहा है। ये एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म होगी। टीजर में सभी एक्टर्स को फुल एक्शन मोड में देखा जा सकता है।

आते ही छा गया ‘धुरंधर’ का धमाकेदार टीजर

2.39 मिनट के टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह के दमदार अवतार की झलक देखने मिल रही है। टीजर की शुरुआत दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें कहते सुना जा सकता है, "बहुत साल पहले किसी ने मुझसे कहा था, पड़ोस में रहते हैं, गोदे भर का जोर लगा लो, बिगाड़ लो जो बिगाड़ सकते हो... बिगाड़ने का वक्त आ गया है।" इसके बाद टीजर में रणवीर सिंह भरपूर एक्शन में दिखाई देते हैं। एक डायलॉग में वो कहते हैं- 'घायल हूं इसलिए घातक हूं। टीजर में आर माधवन का लुक भी लोगों को हैरान कर रहा है।

Advertisement

लोगों के आए ऐसे रिएक्शंस

'धुरंधर' का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। सोशल मीडिया पर लोग इसे काफी पसंद करते नजर आ रहे हैं। कई लोगों ने इसे अभी से ब्लॉकबस्टर बताया, तो कुछ फिल्म के लिए अपनी एक्साइटमेंट शेयर करने लगे। 

रणवीर सिंह की इस फिल्म की तुलना रणबीर कपूर की 'एनिमल' से की जा रही है। आखिरी बार एक्टर को ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आई थी। अब इस फिल्म से वो कमबैक करने जा रहे हैं। उनकी इस फिल्म के लिए फैंस में जबरदस्त एक्साइटमेंट हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बड़े प्रोजेक्ट के लिए एक्ट्रेस से हुई घटिया डिमांड, इनकार किया तो शख्स ने कही ऐसी बात, बोलीं- लोग बेशर्म...

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 6 July 2025 at 13:34 IST