अपडेटेड 11 June 2022 at 12:49 IST

Anushka Sharma और Virat Kohli के वायरल वीडियो पर Ranveer Singh ने किया रिएक्ट; कही ये खास बात

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की तस्वीर देख रिएक्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

Follow : Google News Icon  
Image: Instagram/@Anushkasharma/@ranveersingh
Image: Instagram/@Anushkasharma/@ranveersingh | Image: self

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  इन दिनों वह अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' (‘Jayeshbhai Jordaar’) को लेकर छाए हुए हैं, जिसमें अपने कैरेक्टर को लेकर भी सुर्खियों में बने हुए हैं। जिसमें रणवीर की एक्टिंग और कैरेक्टर की जमकर तारीफ भी हुई है। हाल ही में एक्टर ने विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma) की खास पलों को देखकर  रिएक्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

विराट कोहली (Virat Kohli)  ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपने नए वीडियो शूट से बीटीएस क्लिप शेयर किया। वीडियो में कपल को सेट पर एक-दूसरे के साथ घूमते हुए देखा गया और जैसे ही भारतीय क्रिकेटर ने वीडियो पोस्ट किया रणवीर सिंह ने ऐसी कमेंट कर फैंस का ध्यान आकर्षित किया है।

रणवीर सिंह ने की विराट कोहली की तारीफ

विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो शेयर किया है। इसमें देख सकते हैं कि विराट कोहली पगड़ी पहने भी नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ जगह अनुष्का शर्मा के साथ उनकी कैमेस्ट्री देखी जा सकती है।

Advertisement
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)

इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘कुछ कैंडिड मूमेंट्स।’ इस पोस्ट पर वैसे तो कई फैंस ने कमेंट्स कर तारीफ की है, लेकिन रणवीर सिंह का कमेंट लोगों का ध्यान खींच रहा है।उन्होंने इस पोस्ट पर कमेंट ककते हुए  लिखा- ‘’बेस्ट लीडिंग मेल एक्टर’’। इसके साथ उन्होंने ट्रॉफी का इमोजी बनाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Anushka Sharma को Maldives Vacation के दौरान आई वामिका की याद; शेयर की प्यारी सी तस्वीर

Advertisement

अनुष्का ने शेयर की तस्वीर

अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर विराट कोहली के साथ वेकेशन की झलक दिखाई थी। इन तस्वीरों में देख सकते हैं कि वह अपने हबी विराट कोहली के साथ चिल करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान विराट टी-शर्ट में कैजुअल लुक लिए दिखाई दिए।  अनुष्का ने इस दौरान डीप नेक प्रिंटेड ड्रेस कैरी की थी। इसके साथ उन्होंने गले में पेंडेंट पहना हुआ है। वहीं  दोनों सेल्फी लेते हुए स्माइल करते दिख रहे हैं। इस क्यूट सेल्फी को देख फैंस काफी प्यार मिल रहा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut ने मनाली में बनवाया 'mountain Style' हाउस; शेयर की अनोखे घर की तस्वीर

Published By : Ashwani Rai

पब्लिश्ड 11 June 2022 at 12:47 IST