अपडेटेड 19 April 2024 at 21:16 IST
इस पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का वीडिया हुआ था वायरल! अब रणवीर सिंह का आया डीपफेक पर रिएक्शन
Deepfake वीडियो पर अब रणवीर सिंह का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने फैंस को इससे बचने की सलाह दी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ranveer Singh on Deepfake: डीपफेक से बॉलीवुड के सितारे बच नहीं पा रहे। रश्मिका मंदाना, आमिर खान के बाद अब एक्टर रणवीर सिंह भी डीपफेक का शिकार हुए हैं। इस बीच रणवीर ने एक पोस्ट कर फैंस से डीपफेक को लेकर खास अपील की है।
देश में इस चुनावों का माहौल चल रहा है। आज (19 अप्रैल) को लोकसभा चुनाव के पहले फेज के लिए वोटिंग हुई। इस दौरान कई सितारों के ऐसे डीपफेक वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिसमें वह किसी राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार करते और वोट मांगते नजर आ रहे हैं।
बीते दिनों आमिर खान का AI वीडियो सामने आया था, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके बाद एक्टर को खुद सामने आकर बताना पड़ा कि वीडियो पूरी तरह फर्जी है। आमिर के बाद अब रणवीर सिंह के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
रणवीर सिंह का आया रिएक्शन
रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें वह एक राजनीतिक पार्टी के समर्थन में प्रचार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो फेक था और इसके साथ छेड़छाड़ हुई थीं। अपनी डीपफेक वीडियो पर अब रणवीर सिंह का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने फैंस को इससे बचने की सलाह दी।
Advertisement
रणवीर सिंह ने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट कर कहा, "डीपफेक से बचो दोस्तों।"
इस वीडियो से हुईं छेड़छाड़
बता दें कि रणवीर सिंह की जिस वीडियो से छेड़छाड़ हुई वो असल में एक फैशन शो की थी, जिसने लिए हाल ही में वो वाराणसी गए थे। बीते दिनों रणवीर सिंह हाल ही में कृति सेनन के साथ बनारस गए थे। यहां दोनों कलाकारों ने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा आयोजित एक फैशन शो में रैंप वॉक किया था। साथ ही तीनों ने काशी विश्वनाथ के दर्शन भी किए।
Advertisement
इस दौरान रणवीर सिंह ने मीडिया से बातचीत भी की थीं। उनके इसी वीडियो के साथ किसी ने छेड़छाड़ कर इसका इस्तेमाल राजनीतिक पार्टी के समर्थन में किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अब रणवीर सिंह ने खुद साफ कर दिया है कि उनका ये वीडियो फर्जी है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगे। इसके अलावा रणवीर के पास डॉन 3 फिल्म भी है। फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी भी लीड रोल में नजर आएंगी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 19 April 2024 at 21:16 IST