रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को मिला 'ए' सर्टिफिकेट, कई बदलाव के बाद सेंसर बोर्ड ने किया पास

Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को 'ए' सर्टिफिकेट मिल गया है। इस फिल्म में सेंसर बोर्ड ने कई बदलाव के निर्देश देने के बाद पास कर दिया है।

Follow : Google News Icon  
Ranveer Singh film Dhurandhar cbfc clearance
Ranveer Singh film Dhurandhar cbfc clearance | Image: X

Dhurandhar Movie: रणवीर सिंह की मोस्टअवेटेड एक्शन-स्पाई फिल्म 'धुरंधर' बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही इसका टीजर और ट्रेलर दर्शकों के बीच जबरदस्त चर्चा बटोर चुके हैं। अब फिल्म CBFC बोर्ड को पास कर चुकी है। लेकिन इसमें कई बदलाव किए गए हैं।

धुरंधर को मिला ए सर्टिफिकेट

रणवीर सिंह, संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अर्जुन रामपाल की फिल्म 'धुरंदर' को CBFC ने ए सर्टीफिकेट के साथ मंजूरी दे दी है। यह रणवीर सिंह के करियर की पहली फिल्म है जिसे ए सर्टिफिकेट मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की 214 मिनट की है, जो जोधा अकबर के बाद 17 सालों में सबसे लंबी हिंदी फिल्मों में से एक बताई जा रही है।

CBFC ने मांगे बदलाव

बोर्ड ने हिंदी वॉइसओवर के साथ डिस्क्लेमर जोड़ने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, स्क्रीनिंग के दौरान धूम्रपान विरोधी चेतावनियां भी साफ तरीके से लगाने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के पहले हिस्से से कुछ वॉयलेंट सीन्स को हटाकर नए शॉट जोड़े गए हैं। दूसरे भाग से भी वॉयलेंट कंटेंट को कम किया गया है। इसके अलावा, एक मिनिस्टर के किरदार का नाम बदलने के निर्देश दिए गए और रणवीर सिंह के किरदार के कुछ अपशब्द भी हटाए गए हैं।

हाई कोर्ट के आदेश के बाद दोबारा की गई जांच

दिवंगत अशोक चक्र विजेता मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने फिल्म पर आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह उनकी लाइफ पर आधारित है। अदालत ने CBFC को मामले की दोबारा जांच करने के आदेश दिए हैं। दोबारा रीव्यू करने के बाद बोर्ड ने साफ कर दिया है कि 'धुरंधर' का मेजर मोहित शर्मा की लाइफ से किसी भी तरह से कोई लिंक नहीं है। बोर्ड ने यह भी कहा कि फिल्म पूरी तरह फिक्शन बेस्ड है और इसके किरदार, घटनाएं तथा कहानियां किसी भी वास्तविक व्यक्ति पर आधारित नहीं हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: रूपाली गांगुली ने 'अनुपमा' के को-स्टार गौरव खन्ना को दिया खुला समर्थन

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड