अपडेटेड 23 November 2025 at 12:05 IST

रॉयल वेडिंग में ट्रंप के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड संग झूमे रणवीर सिंह, स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस से लगाई आग; VIDEO

Viral Video: उदयपुर की एक रॉयल वेडिंग चर्चाओं में बनी हुई है, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज धमाल मचा रहे हैं। इतना ही नहीं, इस शादी में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे भी अपनी गर्लफ्रेंड संग पहुंचे हैं और उन्हें बॉलीवुड गानों पर रणवीर सिंह संग झूमते देखा गया।

Follow : Google News Icon  
Udaipur Wedding Video
Udaipur Wedding Video | Image: Instagram

Udaipur Royal Wedding: राजस्थान के उदयपुर में इस साल की सबसे बड़ी और महंगी शादी पर सबकी नजरें टिकी हैं। इसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ही चार चांद नहीं लगाए, बल्कि उनके साथ कई इंटरनेशल सेलिब्रिटीज भी इसका हिस्सा बन रहे हैं, जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन भी शामिल हैं। संगीत सेरेमनी में ट्रंप के बेटे और बॉलीवुड सितारे झूमते नजर आए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

उदयपुर में अमेरिकी अरबपति बिजनेसमैन रामा राजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी हो रही है। हाल ही में संगीत सेरेमनी हुई, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। नेत्रा मंटेना और वामसी गडिराजू के संगीत में शाहिद कपूर से लेकर जान्हवी कपूर, कृति सेनन और वरुण धवन जैसे सितारों ने परफॉर्म किया।

‘झमुका’ गाने पर रणवीर ने जूनियर ट्रंप की गर्लफ्रेंड को नचाया

अपने जबरदस्त एनर्जी लेवल के लिए मशहूर रणवीर सिंह महफिल में चार चांद लगाते नजर आए। एक्टर ने डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड बेटिना एंडरसन को भी नचा दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के गाने 'झुमका' पर दोनों के साथ झूमते नजर आ रहे हैं।

रणवीर ने हाथ पकड़ कर बेटिना को डांस करवाया और वो भी मस्ती में झूमती हुई नजर आई। इसके अलावा सेरेमनी में जूनियर ट्रंप और बेटिना ने और भी कई बॉलीवुड गानों पर परफॉर्म किया।

Advertisement

इन गानों पर परफॉर्मेंस से लूटी महफिल

रणवीर ने सिम्बा के गाने 'आंख मारे' और गली बॉय का 'अपना टाइम आएगा' गाकर भी महफिल में जान डाल दी।

रॉयल वेडिंग के फंक्शंस 21 नवंबर से शुरू हुए थे और तीन दिन तक चलने वाले हैं। शादी द लीला पैलेस, जेनाना महल और जगमंदिर आइलैंड पैलेस में आयोजित की जा रही है। इस शादी को 2025 की सबसे महंगी वेडिंग माना जा रहा है, जिसमें 40 देशों से 125 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल गेस्ट शामिल हुए हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी में 300 करोड़ रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Teaser: रोमांस और मस्ती से भरा कार्तिक-अनन्या की फिल्म का टीजर हुआ रिलीज, वायरल वीडियो में देखें फैंस का रिएक्शन
 

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 23 November 2025 at 12:05 IST