बेटी दुआ को एक स्पेशल लाइव शो में लेकर गए रणवीर सिंह, सामने आया वीडियो, बोले- जिंदगी भर की यादें बन गईं

Ranveer Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने रविवार की सुबह नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में बिताई, जहां उन्होंने कोकोमेलन लाइव म्यूजिकल शो देखा। वो बेबी दुआ को भी लेकर गए थे।

Follow : Google News Icon  
Deepika Padukone and Ranveer Singh welcomed their daughter Dua in September last year
Deepika Padukone and Ranveer Singh daughter Dua | Image: X

Ranveer Singh: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने कुछ समय पहले ही अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस बीच, धुरंधर स्टार ने हाल ही में अपनी फैमिली मूमेंट से जुड़ा एक प्यारा किस्सा सुनाया जब वो अपनी लाडली बेटी दुआ को उसके पहले लाइव म्यूजिकल शो में लेकर गए थे। 

दीपिका और रणवीर ने रविवार की सुबह नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में बिताई, जहां उन्होंने कोकोमेलन लाइव म्यूजिकल शो देखा। NMACC ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें वो अपना ये शानदार अनुभव बताते नजर आ रहे हैं।

दुआ को लाइव म्यूजिकल शो में लेकर गए रणवीर-दीपिका

ये वीडियो रणवीर सिंह के फैन पेज ने शेयर किया है जिसमें वो कह रहे हैं- “वो एक खूबसूरत रविवार की सुबह थी। थिएटर में बहुत ही एनर्जी थी। सभी बच्चे, उनके माता-पिता और दादा-दादी शो को एंजॉय कर रहे थे, खूब मस्ती कर रहे थे, नाच-गा रहे थे। बहुत मजा, खुशी, आनंद और रंग था। वो सचमुच में एक प्यारा अनुभव था।”

रणवीर ने आगे खुलासा किया कि उनके लिए ये एक्सपीरियंस इतना स्पेशल क्यों था। उन्होंने बताया- "यह हमारे लिए थोड़ा और स्पेशल है क्योंकि यह हमारी नन्ही दुआ का पहला शो है। और मैं NMACC की टीम का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने हमें दुनियाभर के ये अनुभव दिखाए और हमें ऐसी यादें बनाने का मौका दिया जो जिंदगी भर हमारे साथ रहेंगी।"

Advertisement

दूसरी बार मां बनने वाली हैं दीपिका पादुकोण

दीपिका और रणवीर ने कुछ समय पहले ही फैंस को सोशल मीडिया के जरिए गुड न्यूज सुनाई है। उन्होंने बेबी दुआ की एक फोटो शेयर की थी जिसमें वो पॉजिटिव प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आ रही थी। तबसे ही सोशल मीडिया पर कपल छाया हुआ है और फैंस उन्हें खूब बधाईयां दे रहे हैं। 

ये भी पढे़ंः दो बार टूटी शादी, अब फिर राखी सावंत का धड़का दिल, खुलेआम किया फीलिंग्स का इजहार; आखिर कौन है 'वो'?

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड