कपूर फैमिली में लौटा खुशियों का दौर, 35 सालों से अलग रह रहे रणधीर-बबीता रहने लगे साथ

35 सालों से अलग रह रहे रणधीर कपूर और बबीता कपूर एक साथ रहने लगे हैं। शादी के 17 साल बाद दोनों अलग रहने लगे थे।

Follow : Google News Icon  
pc: instagram_kareenakapoorkhan
pc: instagram_kareenakapoorkhan | Image: self

Randhir-Babita together: बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे सुनने वाला हर व्यक्ति काफी खुश है। पिछले 35 सालों से अलग रह रहे बबीता कपूर और रणधीर कपूर एक साथ रहने लगे हैं। इस खबर से करीना कपूर और करिश्मा कपूर का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। 

बबीता कपूर 7 महीने पहले रणधीर कपूर के बांद्रा स्थित नए घर में शिफ्ट हो गईं। बता दें कि दोनों शादी के 17 साल बाद अलग हो गए थे। हालांकि कभी इन दोनों ने तलाक लेने के बारे में नहीं सोचा और न ही इसकी अर्जी दी। 35 सालों के गिले शिकवे भुलाकर अब रणधीर और बबीता एक साथ रह रहे हैं। 

बबीता को पसंद नहीं था रणधीर का रवैया

रणधीर कपूर और बबीता कपूर ने साल 1971 में शादी की थी, लेकिन शादी के 17 साल बाद 1988 में दोनों एक-दूसरे से अलग रहने लगे थे। बबीता कपूर अपनी दोनों बेटियां करिश्मा और करीना को लेकर लोखंडवाला स्थित घर में रहने लगी थीं। बताया जाता है कि बबीता को रणधीर का लापरहावी वाला रवैया पसंद नहीं था। खुद रणधीर भी इस बात का खुलासा कर चुके हैं कि पत्नी को उनका अधिक शराब पीना और घर देर से आने जैसी आदतें बिल्कुल पसंद नहीं थी। 

फिल्म के सेट से हुई थी लव स्टोरी की शुरूआत

बबीता और रणधीर की लव स्टोरी की शुरूआत ‘कल आज और कल’ के सेट पर हुई थी। रणधीर के पिता राज कपूर इस शादी के खिलाफ थे। उन्होंने अपने पिता के खिलाफ जाकर बबीता से शादी की थी। हालांकि शादी के दौरान उन्होंने बबीता के सामने शर्त रखी थी कि वह शादी के बाद फिल्मों में काम नहीं करेगी। अपने पैरेंट्स को दोबारा एक छत के नीचे देख कपूर सिस्टर्स भी काफी खुश हैं। इतने सालों के बाद के कपूर फैमिली में खुशियां आईं हैं।

Advertisement

बबीता कपूर ने तोड़ी थी परंपरा

उस समय कपूर खानदान में महिलाएं फिल्मों में काम नहीं करती थी। बबीता कपूर ने यह परंपरा तोड़ी और अपनी दोनों बेटियों करीना और करिश्मा को फिल्म इंडस्ट्री का रास्ता दिखाया। आज दोनों कपूर सिस्टर्स अपनी एक्टिंग के दम पर फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बना चुकी हैं। बता दें कि फिलहाल रणधीर कपूर की उम्र 76 वर्ष है और उनकी पत्नी की उम्र 75 वर्ष है। सोशल मीडिया पर फैंस कपूर फैमिली के प्रति अपनी खुशी का इजहार भी कर रहे हैं। 

यह भी देखें- Sushmita Sen ने फैंस से आर्या 3 को लेकर किया वादा, युवाओं और महिलाओं को दी अहम सलाह

Advertisement
Published By :
Mohit Jain
पब्लिश्ड