‘ये क्या बकवास चल रही…’; फैंस के बीच घिरे Randeep Hooda को किसपर आया गुस्सा? सहम गई पास खड़ी महिला, VIDEO

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें किसी इवेंट में फैंस की भारी भीड़ ने घेर लिया। वीडियो में एक्टर को आगबबूला होते देखा जा सकता है।

Follow : Google News Icon  
Randeep Hooda
Randeep Hooda | Image: instagram

Randeep Hooda: रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी पॉपुलर वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' के दूसरे सीजन को लेकर लोगों की तारीफें बटोर रहे हैं। इस बीच, उनका एक लेटेस्ट वीडियो वायरल हो रहा है जिसने एक्टर को एक बार फिर लाइमलाइट में ला दिया है। इस वीडियो में वो आगबबूला होते नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे हाईवे स्टार किसी इवेंट में पहुंचे थे जहां उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने एक्टर को बुरी तरह घेर लिया जिसके बाद उनके गुस्से का पारा हाई हो गया।

फैंस पर भड़के रणदीप हुड्डा

इस वीडियो में दिख रहा है कि कैसे रणदीप हुड्डा सिक्योरिटी के बीचों-बीच चल रहे थे, तभी एक महिला उनके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए आगे आने लगी। उस समय एक्टर को गुस्सा आ गया और वो जोर से चिल्लाते हुए बोले- ‘अरे एक मिनट, एक मिनट। क्या बकवास चल रही है ये’। वो महिला थोड़ा सहम सी जाती है। फिर वो अपना कैमरा खोल लेती है। तभी रणदीप कहते हैं- ‘ले लीजिए आप फोटो। हद हो रखी है धक्का-मुक्की की’। 

रणदीप हुड्डा ने चिल्लाने के बाद खिंचवाई फोटो

इसके बाद रणदीप हुड्डा और भी फैंस से कहते हैं- ‘आप भी ले लीजिए फोटो, ठीक है अब खुश’। वो इतने गुस्से में होने के बाद भी हर एक फैन के साथ फोटो खिंचवाते हैं और वहां से निकल जाते हैं। 

Advertisement

अब ये वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस सी छिड़ गई है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि ‘रणदीप हुड्डा को अपने फैंस पर ऐसे नहीं चिल्लाना चाहिए था, खासतौर पर महिला फैन पर’। तो वहीं कुछ फैंस एक्टर का बचाव भी कर रहे हैं और उनका कहना है कि रणदीप ने उस महिला पर नहीं, बल्कि उसे रोक रहे आदमी पर गुस्सा किया था। 

ये भी पढे़ंः तलाक के बाद अकेले-अकेले कहां घूम रहीं मौनी रॉय? ब्लैक ड्रेस में दिए ऐसे कातिलाना पोज, PICS VIRAL

Advertisement
Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड