अपडेटेड 10 March 2026 at 16:34 IST

Randeep Hooda Baby: पापा बने रणदीप हुड्डा, फैंस को दिखाई अपनी नन्ही परी की पहली झलक

Randeep Hooda Baby: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम पैरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर लक्ष्मी आई है।

Follow : Google News Icon  
Randeep Hooda Baby
Randeep Hooda Baby | Image: instagram

Randeep Hooda Baby: बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम पैरेंट्स बन गए हैं। कपल के घर लक्ष्मी आई है। एक्ट्रेस लिन ने 10 मार्च 2026 को अपनी पहली संतान, अपनी बेटी को जन्म दिया है। पिता बनने के बाद रणदीप हुड्डा सातवें आसमान पर हैं और खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे हैं।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने एक दिन पहले ही अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था। कपल बेसब्री से अपने पहले बच्चे का स्वागत करने का इंतजार कर रहा था। अब आखिरकार उनके घर किलकारी गूंज चुकी है।

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम के घर बेटी का जन्म

रणदीप हुड्डा ने दो तस्वीरें शेयर करते हुए फैंस को गुड न्यूज सुनाई है। पहली फोटो में उनकी नन्ही परी और उनके पिता दिख रहे हैं। रणदीप के पिता ने अपनी पोती को गोद में लिया हुआ था और उसे प्यार से निहार रहे थे। दूसरी फोटो में बेबी का क्यूट सा हाथ दिख रहा है। दोनों ही फोटोज में एक्टर ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील नहीं किया है।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में अपने पिता को भी बर्थडे विश किया है। साथ ही, उन्होंने बेटी को जन्म देने के लिए अपनी पत्नी लिन लैशराम को थैंक्यू भी कहा।

Advertisement

बेटी के जन्म से फूले नहीं समा रहे रणदीप हुड्डा 

रणदीप हुड्डा ने कैप्शन में लिखा है- “दादा और पोती नै जन्मदिन की घणिए बधाई। आज जब मैं पिता बन गया हूं, तो पापा आपके प्रति मेरा स्नेह और भी गहरा हो गया है। और सबसे जरूरी बात - लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी प्यारी बेटी को इस दुनिया में लाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। एक प्यारी बेटी और जीवन भर का प्यार”। जैसे ही एक्टर ने ये गुड न्यूज दी, फैंस ने कमेंट सेक्शन के जरिए कपल को बधाई देना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ेंः Randeep Hooda Lin laishram Maternity Photoshoot: रणदीप हुड्डा के घर आने वाला है नन्हा मेहमान, मैटरनिटी शूट में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 March 2026 at 16:34 IST