अपडेटेड 23 April 2023 at 06:35 IST

Ranbir Kapoor ने उठाई Alia Bhatt की चप्पल, Video देख फैंस ने बताया परफेक्ट कपल

Pamela Chopra के निधन के बाद रणबीर और आलिया ने आदित्य के घर पहुंचकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान रणबीर अपनी पत्नी की चप्पल हाथ में लिए नजर आए।

Follow : Google News Icon  
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt
Ranbir Kapoor, Alia Bhatt | Image: self

Ranbir-Alia Viral Video: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स माने जाते हैं। दोनों एक बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। हालांकि अभी तक कपल ने अपनी बेटी राहा का चेहरा रिवील नहीं किया है। 14 अप्रैल को दोनों ने अपनी पहली मैरिज एनिवर्सरी भी सेलिब्रेट की है। रणबीर और आलिया भट्ट हाल ही में आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे।

पामेला चोपड़ा के निधन के बाद ‘रालिया’ ने आदित्य के घर पहुंचकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। रणबीर और आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों को आदित्य के घर में एंट्री लेते हुए देखा जा सकता है। इस दौरान रणबीर ने कुछ ऐसा किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

रणबीर ने उठाई पत्नी की चप्पल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचकर पामेला को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक्ट्रेस इस दौरान व्हाइट आउटफिट में नजर आईं तो वहीं रणबीर को व्हाइट टी-शर्ट और डेनिम में देखा गया। आलिया ने घर में एंट्री लेने से पहले अपनी चप्पल बाहर उतारी। पीछे चल रहे रणबीर कपूर ने अपनी पत्नी की चप्पल उठाकर घर के अंदर एक कोने में रख दी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @varindertchawla

रणबीर कपूर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स उनके इस जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रणबीर कपूर बेहद ही विनम्र और नेकदिल इंसान है। इतने बड़े स्टार होते हुए भी वे जमीन से जुड़े हुए रहते हैं। यूजर्स उन्हें एक आदर्श पति भी बता रहे हैं। हालांकि कुछ लोग रणबीर को ट्रोल भी कर रहे हैं। असल में उन्होंने आलिया की चप्पल उठाकर जहां रखी, उसके सामने एक मंदिर बना हुआ है। ऐसा उन्होंने जान-बूझकर नहीं किया, जो वीडियो देखकर पता लग रहा है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें- Virat-Anushka की लंच डेट, साउथ इंडियन फूड का उठाया लुत्फ; फैंस ने बताया परफेक्ट कपल

आलिया-रणबीर की अपकमिंग मूवीज

आलिया बहुत जल्द रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी नजर आने वालीं हैं। उनकी लाइनअप में फिल्म ‘जी ले जरा’ भी शामिल है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ भी साथ नजर आएंगी। ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर 2’ में भी उन्हें कास्ट किए जाने की चर्चा है।  इसके अलावा आलिया जल्द ही ‘Heart of Stone’ के जरिए हॉलीवुड में भी अपना डेब्यू करने वाली हैं। वहीं रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं, जिसमें वो रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें- Kriti Sanon ने किया इकोनॉमी क्लास में सफर, बच्चे के साथ मस्ती... दिल जीतने वाला Video

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 23 April 2023 at 06:35 IST