43 साल के हुए रणबीर कपूर, बर्थडे पर फैंस को दिया प्यारा सरप्राइज, पीछे से राहा की आवाज ने लूटी लाइमलाइट
Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानि 28 सितंबर को 43 साल के हो गए हैं। इस खास मौके पर उन्होंने फैंस के लिए एक सरप्राइज वीडियो शेयर किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ranbir Kapoor Birthday: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज यानि 28 सितंबर को 43 साल के हो गए हैं। इस खास दिन को सेलिब्रेट करने के लिए वो अपने परिवार के साथ वेकेशन पर निकल गए हैं। वो भले ही सोशल मीडिया से दूर रहते हो लेकिन Ark के इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए उन्होंने फैंस के लिए एक सरप्राइज वीडियो शूट किया है।
रणबीर कपूर ने फैंस को थैंक्यू कहते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले ब्रह्मास्त्र एक्टर को आज सुबह अपनी बेटी आलिया भट्ट के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था जहां उन्होंने पैपराजी को देख हाथ हिलाया।
रणबीर कपूर के बर्थडे पर फैंस को सरप्राइज
इस वीडियो को Ark के इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया गया है जिसमें रणबीर अपने सभी फैंस से थैंक्यू बोलते हैं जो उन्हें उनके बर्थडे पर विश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो अब 43 साल के हो गए हैं और उनकी दाढ़ी में सफेद बाल भी आने लगे हैं जो हर साल बढ़ते ही जा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा- "मेरे दिल में अपने परिवार, अपने दोस्तों, अपने काम और खासतौर पर आप सभी के लिए बहुत आभार है। आपके समय के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आप मुझे बहुत स्पेशल महसूस कराते हैं।" हालांकि, फैंस को जो चीज सबसे ज्यादा पसंद आई, वो थी बैकग्राउंड में उनकी बेटी राहा के चीखने की आवाज। इस क्यूट आवाज को सुन फैंस का दिल पिघल गया है।
Advertisement
भगवान राम के रोल में दिखेंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर जल्द नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में भगवान राम के रोल में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। जहां रणबीर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे, वहीं माता सीता के रोल में साईं पल्लवी नजर आने वाली हैं। सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में बड़े पर्दे पर अपना दम दिखाएंगे।
इसके अलावा रणबीर को आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी देखा जाएगा। इसका निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया था।