अपडेटेड 4 January 2024 at 17:15 IST

पुलिस की वर्दी में नजर आए Ranbir Kapoor, एक्टर का Cop Look देख फैंस हुए खुश; Rohit Shetty से है नाता

Ranbir Kapoor in Cop Look: एक्टर रणबीर कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें वह पुलिस की वर्दी में नजर आ रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
Ranbir Kapoor in Cop Look
पुलिस की वर्दी में एक्टर रणबीर कपूर | Image: manav.manglani/Instagram

Ranbir Kapoor in Cop Look: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'एनिमल' की सक्सेस को काफी एन्जॉय कर रहे हैं। ये फिल्म पिछले साल 1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। कई करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली इस फिल्म में ऑडियंस ने रणबीर कपूर के किरदार को काफी पसंद किया। 'एनिमल' के बाद अब रणबीर कपूर अपने हालिया लुक को लेकर चर्चा में आ गए हैं।

स्टोरी में आगे पढ़ें…

  • आपने देखा रणबीर का नया लुक? 
  • पुलिस की वर्दी पहने नजर आए एक्टर
  • फैंस जोड़ रहे 'सिंघम' के डायरेक्टर से नाता

दरअसल, सोशल मीडिया पर रण्बीर कपूर की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में एक्टर पुलिस की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। मूछों को ताव देते और दबंग एटिट्यूड दिखाते एक्टर काफी कूल और डैशिंग लग रहे हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि उनके इस कॉप लुक के साथ एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक्टर के साथ बॉलीवुड डायरेक्टर रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं।

अब क्योंकि रणबीर कपूर पुलिस की वर्दी पहने हुए रोहित शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं तो जाहिर सी बात है कि फैंस इस तस्वीर को देखकर अपना कोई न कोई अंदाजा तो जरूर लगाएंगे। दरअसल, इस तस्वीर को देखकर रणबीर के फैंस को लग रहा है कि एक्टर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' का हिस्सा बनने जा रहे हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। बहरहाल, रणबीर कपूर के फैंस को उनका ये सिंघम कॉप लुक काफी पसंद आ रहा है। 

ये भी पढ़ें : Salaar BO Day 13: Prabhas की फिल्म को तगड़ा झटका, घटी कमाई; 13वें दिन किया बस इतने करोड़ का कारोबार

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 4 January 2024 at 10:10 IST