‘उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम…’; एलए इवेंट में Ramayana की पहली झलक जारी, भगवान राम के रोल पर क्या बोले रणबीर कपूर?

Ranbir Kapoor in Ramayana: एलए के इस इवेंट में फिल्म ‘रामायण’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और एक्टर रणबीर कपूर ने शिरकत की।

Follow : Google News Icon  
Ramayana LA Launch Event
Ramayana LA Launch Event | Image: X

Ranbir Kapoor in Ramayana: रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ के फर्स्ट लुक की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने हाल ही में ऐलान किया है कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर फिल्म के किरदारों का पहला लुक जारी किया जाएगा। हालांकि, भारत में रिलीज से पहले, ‘रामायण’ के मेकर्स ने लॉस एंजिल्स में एक लॉन्च इवेंट के जरिए फिल्म की झलक दिखा दी है।

एलए के इस इवेंट में फिल्म ‘रामायण’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी, निर्माता नमित मल्होत्रा और एक्टर रणबीर कपूर ने शिरकत की। वहां सवाल-जवाब के सेशन में एक्टर ने बड़े पर्दे पर भगवान राम का किरदार निभाने को लेकर बात की। 

भगवान राम का रोल करने पर बोले रणबीर कपूर

फिल्म ‘रामायण’ के लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर ने कहा- “राम सदियों से और उसके बाद भी दुनियाभर में अरबों लोगों के मार्गदर्शक रहे हैं। वे हमें परेशानियों के संदर्भ में हमें मानवीय भावना का ज्ञान कराते हैं। वे करुणा, हिम्मत, धर्म और क्षमा के प्रतीक हैं। उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, जिसका मतलब है आदर्श पुरुष”।

रामायण की पहली झलक कब होगी रिलीज?

लॉस एंजिल्स में आयोजित कार्यक्रम से ‘रामायण’ का फुटेज और नया पोस्टर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है। सामने आई तस्वीरों की माने तो, फर्स्ट लुक वीडियो की अवधि 2 मिनट और 38 सेकंड है। ‘रामायण’ में भगवान राम के रोल में रणबीर कपूर, माता सीता के रोल में साई पल्लवी और रावण के रोल में कन्नड़ स्टार यश नजर आएंगे। ये सबसे महंगी भारतीय फिल्म बताई जा रही है जिसे मेकर्स दो पार्ट्स में बना रहे हैं।

Advertisement

हाल ही में, ‘रामायण’ के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ​​ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के लॉन्च इवेंट से जुड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने खुलासा किया था कि 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के शुभ मौके पर पहला कदम उठाया जाएगा। 

ये भी पढ़ेंः ‘धुरंधर 2’ को टॉप से हटाने आ रहे रणबीर कपूर, Ramayana पर आया ऐसा अपडेट, खुशी से झूम उठेंगे फैंस

Advertisement
Published By :
Sakshi Bansal
पब्लिश्ड