अपडेटेड 7 June 2023 at 22:03 IST

Ranbir और Alia फिल्म ‘रामायण’ में साथ आएंगे नजर, ये स्टार निभा सकता है रावण का किरदार

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ‘रामायण’ में साथ नजर आने वाले हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म का ऑफिशियल अनाउंसमेंट दिवाली पर किया जा सकता है।

Follow : Google News Icon  
Ranbir-Alia in Ramayana
Ranbir-Alia in Ramayana | Image: self

Ranbir-Alia in Ramayana: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। इन दिनों कपल पैरेंटहुड को एन्जॉय कर रहा है। अब खबर है कि जल्द ‘रालिया’ एक और फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट फिल्म ‘रामायण’ में साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 

नितेश तिवारी फिल्म का निर्देशन करने वाले हैं। फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं आलिया भट्ट माता सीता के रोल में नजर निभाएंगी। रावण के नाम पर फिलहाल चर्चा चल रही है, लेकिन रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स सुपरस्टार यश को रावण के रोल के लिए फाइनल कर सकते हैं।

दिवाली पर होगा अधिकारिक ऐलान

नई फिल्म ‘रामायण’ का अधिकारिक ऐलान इस साल दिवाली के शुभ अवसर पर हो सकता है। यह खबर सुनकर रणबीर और आलिया के फैंस खुशी से झूम रहे हैं। शादी के बाद दूसरी बार दोनों बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में रणबीर और आलिया साथ काम कर चुके हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। 

दिसंबर में शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

रणबीर और आलिया की फिल्म की शूटिंग दिसंबर में शुरू हो सकती है। हाल ही में आलिया भट्ट निर्देशक नितेश तिवारी से मिलने उनके ऑफिस गई थी। तभी से ऐसी अटकलें लगाई रही थी कि किसी बड़े प्रोजेक्ट पर बातचीत चल रही है। पिछले कुछ हफ्तों से रणबीर को भी कई बार DNEG ऑफिस के बाहर स्पॉट किया जा चुका है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें- 72 Hoorain Movie Teaser: विवादों के बीच '72 हूरें' के लिए अच्छी खबर, रेटिंग्स में RRR और बाहुबली 2 से भी आगे

आदिपुरुष के बाद फैंस के लिए एक और बड़ा सरप्राइज

इन दिनों देशभर में फिल्म ‘आदिपुरुष’ का क्रेज देखने को मिल रहा है। भगवान राम की महागाथा पर आधारित एक और फिल्म के बारे में सुनकर और भी ज्यादा एक्साइटेड हो रहे हैं। आदिपुरुष 16 जून को रिलीज होने वाली है, जिसमें कृति सेनन और प्रभास, माता सीता और राम के रोल में नजर आएंगे। वहीं रणबीर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें- एक्ट्रेस Sonnali Seygall ने शादी में पेट डॉग संग की एंट्री, Video देख यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

Published By : Mohit Jain

पब्लिश्ड 7 June 2023 at 22:00 IST