अपडेटेड 22 January 2024 at 08:30 IST
रणबीर-आलिया, विक्की-कैटरीना, माधुरी दीक्षित… Ayodhya के लिए इस अंदाज में रवाना हुए बॉलीवुड सितारे
Ram Mandir Pran Pratishtha: रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ जैसे सितारे अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ram Mandir Pran Pratishtha: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए फिल्मी हस्तियां धीरे धीरे अयोध्या पहुंचने लगी हैं। आज सुबह सुबह रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रोहित शेट्टी, माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
आज यानि 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। आज ही के दिन राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाएगी। इस खास दिन पर पूरी दुनिया की नजर टिकी हुई है और सोशल मीडिया पर राम नाम की धूम मची हुई है।
अयोध्या के लिए निकले रणबीर कपूर, आलिया भट्ट
सोमवार के दिन मशहूर बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) को एयरपोर्ट पर देखा गया। उनके साथ हिट मशीन कहे जाने वाले फिल्ममेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) भी स्पॉट किए गए थे। यहां कमाल की बात ये रही कि एनिमल फेम स्टार को धोती कुर्ता और शॉल में देखा गया। वहीं उनकी पत्नी आलिया भट्ट ब्लू साड़ी में काफी जच रही थीं। कपल को ट्रेडिशनल अवतार में देख फैंस काफी खुश हो गए हैं।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
माधुरी दीक्षित भी अपने पति संग अयोध्या के लिए निकलीं
वहीं 90 के दशक की सुपरस्टार माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी आज अपने पति श्रीराम नेने के साथ एयरपोर्ट पर नजर आईं। कपल राम मंदिर के उद्घाटन का हिस्सा बनने के लिए राम नगरी अयोध्या के लिए रवाना हो चुका है। एक्ट्रेस ने इस दौरान येलो कलर की खूबसूरत सी साड़ी पहनी होती है। वहीं उनके पति भी देसी अंदाज में नजर आए।
Advertisement
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी निकले
उनके अलावा, बॉलीवुड का एक और मशहूर कपल अयोध्या के लिए निकल चुका है। विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए राम नगरी के लिए रवाना हो चुके हैं। कपल एथनिक अवतार में नजर आया जिसमें वह काफी प्यारा और रॉयल लग रहा था।
ये भी पढ़ेंः ‘सांस-सांस में रामभक्ति…’; Pran Pratishtha की तैयारियां देख गदगद हुए Vivek Oberoi, Madhur Bhandarkar
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 07:41 IST