अपडेटेड 19 January 2026 at 08:14 IST
‘हर एक किरदार सुपरस्टार बन गया…’; Dhurandhar 2 की रिलीज से पहले राम गोपाल वर्मा का पोस्ट, बताया इस मामले में फिल्म रचेगी इतिहास
Ram Gopal Varma on Dhurandhar 2: मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Ram Gopal Varma on Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज पर ही मेकर्स ने इसके सीक्वल का ऐलान कर दिया था। आदित्य धर के निर्देशन में बना ये स्पाई थ्रिलर 45 दिनों के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रहा है। अब मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले एक बड़ी भविष्यवाणी की है।
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है। फिल्म के हर एक किरदार को लोगों ने भरपूर प्यार दिया है। यही कारण है कि राम गोपाल वर्मा का दावा है कि ‘धुरंधर 2’ सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होने वाली है।
‘धुरंधर 2’ को लेकर राम गोपाल वर्मा की बड़ी भविष्यवाणी
राम गोपाल वर्मा पहले भी ‘धुरंधर’ की तारीफ में कसीदे पढ़ चुके हैं। अब उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक और पोस्ट किया है जिसमें वो लिखते हैं- “धुरंधर 2 सिनेमा के इतिहास की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी, क्योंकि पहले पार्ट के हर एक किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है, चाहे वो उनकी वैल्यू की बात हो या उनके प्रभाव की, और यही सच्ची स्टारडम की पहचान है”।
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा है- “पहले पार्ट में किरदार छोटे या बड़े हो सकते थे, लेकिन अब वे सभी बड़े सुपरस्टार बन चुके हैं, इसलिए ‘धुरंधर 2’ अब तक की सबसे बड़ी मल्टीस्टारर फिल्म होगी”।
Advertisement
‘धुरंधर’ बनी सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म
देखते ही देखते लगभग एक महीने में ही ‘धुरंधर’ ने हिंदी सिनेमा का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उसने अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म का ताज अपने सिर पहन लिया है। 45 दिनों के बाद ‘धुरंधर’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 825.10 करोड़ रुपये हो चुका है। अब ‘धुरंधर 2’ इसी साल 19 मार्च को रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ेंः Dhurandhar Box Office Collection: ‘धुरंधर’ ने 45वें दिन भी दिखाई ग्रोथ, प्रभास की ‘द राजा साब’ को ऐसे रौंद डाला
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 January 2026 at 08:14 IST