अपडेटेड 21 February 2024 at 23:08 IST

रकुल ने भी फॉलो किया बॉलीवुड का ट्रेंड, शादी के लिए चुना पेस्टल लहंगा, जानिए किसने किया डिजाइन?

Rakul-Jackky Wedding: लाल की जगह अब पेस्टल कलर का लहंगा बॉलीवुड एक्ट्रेसस का पसंदीदा बन चुका है। कई एक्ट्रेस को अपनी शादी में पेस्टल लहंगे में देखा गया।

Follow : Google News Icon  
Rakul Preet Singh Wedding Lehenga
रकुल प्रीत सिंह का लहंगा | Image: Instagram

Rakul Preet Singh Wedding Lehenga: बॉलीवुड का एक और स्टार कपल शादी के बंधन में बंध गया। एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने एक्टर जैकी भगनानी सात जन्मों के लिए एक दूजे के हो गए। वैसे तो गोवा में कपल ने फैमिली मेंबर और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। हालांकि रकुल-जैकी की शादी में शिरकत करने कई बॉलीवुड सेलेब्स गोवा पहुंचे।

रकुल-जैकी की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं, जिसमें ये स्टार कपल बेहद ही खूबसूरत लग रहा है। अपने इस स्पेशल दिन के लिए रकुल प्रीत सिंह ने पेस्टल कलर का लहंगा चुना। वह अपने लुक को हैवी ज्वैलरी और लाइट पिंक चूड़े के साथ कंप्लीट करते नजर आईं। तस्वीरों में रकुल के हाथ में ओवल डायमंड रिंग दिखाई दे रही है।

रकुल-जैकी के वेडिंग आउटफिट

वहीं, अपनी शादी में दुल्हे राजा जैकी भगनानी भी रकुल के साथ ट्विनिंग करते नजर आए। जैकी ने क्रीम कलर की शेरवानी और मैचिंग दोशाला पहना, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

रकुल ने भी चुना पेस्टल लहंगा

इसके साथ ही रकुल प्रीत सिंह भी अपनी शादी में बॉलीवुड का ट्रेंड फॉलो करती नजर आईं। लाल की जगह अब पेस्टल कलर का लहंगा बॉलीवुड एक्ट्रेसस का पसंदीदा बन चुका है। कई एक्ट्रेस को अपनी शादी में पेस्टल लहंगे में देखा गया। लिस्ट में अनुष्का शर्मा से लेकर आलिया भट्ट, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा, आथिया शेट्टी समेत कई नाम शामिल हैं।

Advertisement

जानिए कौन हैं रकुल के लहंगे के डिजाइनर?

ऐसे में रकुल भी अपनी शादी के लिए पेस्टल रंग का लहंगा चुनकर इस ट्रेंड को जारी रखा। रकुल और जैकी के वेडिंग आउटफिट को मशहूर फैशन डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया है। तरुण तहिलियानी भारत की दुल्हनों के पसंदीदा डिजाइनर में से एक हैं।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी के शादी के फंक्शन तीन दिनों तक गोवा में चले। मंगलवार (20 फरवरी) को इनकी मेहंदी और संगीत सेरेमनी आयोजित की गई थीं। वहीं आज इस कपल ने पहले सिख और फिर सिंधी रीति रिवाज से शादी रचाई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: हाथों में हाथ डाले शादी के बाद कुछ इस अंदाज में सामने आए रकुल-जैकी, हाथ जोड़कर बोला ‘थैंक्यू’

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 21 February 2024 at 23:08 IST