Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani: ढोल नाइट के साथ शादी के फंक्शन शुरू, एक्ट्रेस का लुक मचा रहा धमाल

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी 2024 को गोवा में सात फेरे लेंगे।

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी | Image: instagram

Rakul Preet Singh and Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी बहुत जल्द शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल कथित तौर पर 21 फरवरी 2024 को गोवा में सात फेरे लेगा। इससे पहले मुंबई में प्री-वेडिंग फंक्शन शुरू हो चुके हैं जिससे जुड़ी कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं।

हाल ही में दे दे प्यार दे फेम एक्ट्रेस को दूल्हे राजा के घर जाते हुए देखा गया था। इस दौरान, उन्होंने एक खूबसूरत सा ग्रीन कलर का शरारा पहना था जिसमें वह कहर ढा रही थीं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये उनके पहले वेडिंग फंक्शन का आउटफिट था। अब कपल ने भी अपने लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं।

रकुल प्रीत सिंह का प्री-वेडिंग लुक

रकुल प्रीत सिंह ने शुक्रवार को अपने इंस्टा हैंडल पर अपने इस लुक की झलक फैंस को दिखाई है। खबरों की माने तो ये लुक उनकी ढोल नाइट का है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। एक्ट्रेस इस मौके पर ग्रीन कलर के जॉर्जेट शरारा सेट में नजर आई थीं। उन्होंने अपने लुक को कुंदन ज्वैलरी के साथ पूरा किया। 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

उन्होंने एक स्टेटमेंट चोकर, स्टड और ब्रेसलेट पहना था। साथ ही, उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और मेकअप न्यूड चुना था जिसमें वह काफी जच रही थीं। उन्होंने लुक की फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मैं कोई ऐसा गीत गाऊं’।

Advertisement

जैकी भगनानी ने भी दिखाया अपना लुक

इस बीच, एक्टर और प्रोड्यूसर जैकी ने भी अपने पहले प्री-वेडिंग फंक्शन से एक फोटो फैंस के लिए शेयर की है। वह ब्लैक कलर के कुर्ता में काफी हैंडसम लग रहे थे। इसके साथ उन्होंने मैचिंग के पैंट्स और जूते भी पहने हुए थे। इसे शेयर करते हुए जैकी ने कैप्शन में लिखा- ‘अच्छी चीजें होने वाली हैं’।

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी

हाल ही में रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी के कार्ड की फोटो भी लीक हो गई थी जिससे पता चला कि कपल बीच वेडिंग करने वाला है। हालांकि, वह हिंदू रीति-रिवाजों के हिसाब से ही शादी करेंगे। साथ ही, ऐसा भी सामने आया है कि दोनों इको-फ्रेंडली शादी करने वाले हैं। कार्ड ना छपाते हुए उन्होंने मेहमानों को डिजिटल इनविटेशन भेजा है। इसके अलावा, उन्होंने शादी में आतिशबाजी ना कराने का भी फैसला लिया है। 

Advertisement

ये भी पढ़ेंः Rakul Preet-Jackky Bhagnani के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू, ढोल नाइट के लिए एक्टर के घर पहुंचीं एक्ट्रेस

Published By:
 Sakshi Bansal
पब्लिश्ड