अपडेटेड 10 February 2024 at 19:15 IST

नितेश तिवारी की 'रामायण' में Rakul Preet की एंट्री? निभाएंगी ये अहम रोल, शादी के बाद करेंगी शूटिंग

Nitesh Tiwari Ramayan: रकुल प्रीत सिंह का नाम फाइनल होता है, तो वो शादी के बाद इसकी शूटिंग कर सकती हैं।

Follow : Google News Icon  
Rakul Preet Singh
रामायण में रकुल प्रीत सिंह की एंट्री! | Image: Rakul Preet Singh/Instagram

Movie on Ramayan: फिल्ममेकर नितेश तिवारी रामायण पर आधारित एक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसको लेकर चारों ओर खूब चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म में अलग अलग किरदारों के लिए हो रही कास्टिंग काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इस फिल्म में भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर और भगवान हनुमान के रोल में सनी देओल नजर आ सकते हैं। रावण के किरदार के लिए यश के नाम की चर्चाएं है। इस बीच अब खबरें आ रही हैं कि रामायण के लिए नितेश तिवारी ने 'शूपर्रखा' को भी ढूंढ लिया है।

शूपर्रखा के रोल के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आया है। जी हां, रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण में रकुल इस किरदार को निभा सकती हैं। हालांकि अबतक कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है।

इस रोल में नजर आ सकती हैं रकुल

रिपोर्ट्स के अनुसार नितेश तिवारी और उनकी टीम रामायण में शूर्पणखा का किरदार निभाने के लिए रकुल प्रीत सिंह के साथ बातचीत के लास्ट फेज में है। यह रामायण के सबसे महत्वपूर्ण किरदारों में से एक है, क्योंकि ‘शूर्पणखा’ ही वह है जो भगवान राम और रावण के युद्ध के लिए जिम्मेदार है। ऐसे में इस किरदार में रकुल को देखना बेहद ही दिलचस्प साबित हो सकता है। बताया तो ये भी जा रहा है कि रकुल ने इस किरदार के लिए लुक टेस्ट भी दे दिया।

शादी के बात शुरू करेंगी शूटिंग?

बता दें कि रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। जी हां, रकुल बहुत जल्द ही जैकी भगनानी के साथ शादी के बंधन में बंधेंगी। दोनों 21 फरवरी 2024 को गोवा में सात फेरे ले सकते हैं। ऐसे में अगर शूपर्रखा के लिए रकुल प्रीत का नाम फाइनल होता है, तो वो शादी के बाद इसकी शूटिंग कर सकती हैं।

Advertisement

जानिए किस रोल में नजर आएगा कौन...?

रामायण की बात स्टार कास्ट की बात करें तो भगवान राम के लिए एक्टर रणबीर कपूर का नाम फाइनल है। इसके अलावा मां सीता के रोल के लिए साउथ एक्ट्रेस साई पल्लवी और जान्हवी कपूर के नामों की चर्चाएं हैं। वहीं, रावण के किरदार के लिए यश, भगवान हनुमान के रोल में सनी देओल के साथ लारा दत्ता कैकेयी की भूमिका निभाने में नजर आ सकती है। फिल्म में विभीषण के किरदार विजय सेतुपति द्वारा निभाने जाने की खबर है। फिल्म की शूटिंग मार्च 2024 से शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: मिथुन चक्रवर्ती की बिगड़ी तबीयत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

Advertisement

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 10 February 2024 at 19:03 IST