अपडेटेड 21 February 2024 at 22:03 IST
हाथों में हाथ डाले शादी के बाद कुछ इस अंदाज में सामने आए रकुल-जैकी, हाथ जोड़कर बोला 'थैंक्यू'
Rakul Jackky: शादी के बाद रकुल और जैकी एक दूजे का हाथ थामे मीडिया के सामने आते हैं और ढेर सारे पोज देते हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rakul Jackky Wedding Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी आखिरकार शादी के बंधन में बंध गए। गोवा में तीन दिनों तक इनकी शादी के फंक्शन चले, जिसके बाद आज (21 फरवरी) ने दोनों ने शादी रचाई।
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की तस्वीरें सामने आ गई है, जिसमें कपल बेहद ही प्यारा लग रहा था। वहीं, शादी के बाद रकुल और जैकी बड़े ही शादी के बाद पहला वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में कपल को मीडिया के सामने मुस्कुराते हुए पोज देते हुए देखा जा सकता है।
मीडिया से मिले रकुल-जैकी
वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के बाद रकुल और जैकी एक दूजे का हाथ थामे मीडिया के सामने आते हैं और ढेर सारे पोज देते हैं। इस दौरान रकुल को जैकी के गाल खींचते देखा जा सकता है। वहीं जैकी भगनानी भी रकुल के माथे पर किस करते नजर आते हैं। कपल को मीडिया के साथ हाथ जोड़कर थैंक्यू बोलते हुए भी देखा जा सकता है।
कपल की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल
अपने वेडिंग आउटफिट में रकुल और जैकी बेहद ही प्यारे लग रहे थे। इस स्पेशल डे पर जहां दुल्हन ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना, तो वहीं जैकी भी उनके साथ ट्विनिंग करते नजर आए। तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि दोनों मेड फॉर इच अदर कपल लग रहे हैं।
Advertisement
संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड सेलेब्स ने किया परफॉर्म
शादी से पहले मंगलवार (20 फरवरी) को रकुल-जैकी की मेहंदी और संगीत सेरेमनी रखी गई। इसमें शामिल होने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स सेरेमनी में शामिल होने के लिए गोवा पहुंचे। संगीत सेरेमनी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने परफॉर्म भी किया। बता दें कि अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन, नताशा दलाल समेत कई सेलेब्स ने रकुल-जैकी की शादी में शिरकत कीं।
यह भी पढ़ें: 'नजर न लगे...' आते ही छाईं रकुल-जैकी की शादी की तस्वीरें, इन सेलेब्स ने न्यूली वेड कपल को दी बधाई
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 21 February 2024 at 22:03 IST