सीमा पर बढ़ा तनाव तो अब इस एक्ट्रेस ने उठाई पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक! ऑपरेशन सिंदूर के बाद वायरल हुआ वीडियो
भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच, इस एक्ट्रेस ने एक वीडियो डाला है जिसमें वो पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक उठाते दिखीं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rakhi Sawant: भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में तनाव बढ़ता जा रहा है। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लेते हुए भारतीय सेना ने कल आधी रात को पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक कर दी। भारत और पाकिस्तान की सीमा पर लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है जिसके बाद अब एक्ट्रेस राखी सावंत ने भी बंदूक उठा ली है।
राखी सावंत आए दिन किसी ना किसी वजह से लाइमलाइट में छाई रहती हैं। इस बार उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देख जहां कुछ लोग हंस रहे हैं तो कुछ लोगों ने राखी को लताड़ लगाना भी शुरू कर दिया है।
राखी सावंत ने पाकिस्तान के खिलाफ उठाई बंदूक!
पूरी दुनिया की नजर इस समय भारत और पाकिस्तान पर है। ऐसे में राखी ने भी खबरों में बने रहने का मौका ढूंढ निकाला है। उन्होंने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें सेना की वर्दी में देखा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने हाथ में बंदूक भी ले रखी होती है और सिर पर हमले से बचने के लिए हेलमेट लगाया होता है। इसके साथ वीडियो पर लिखा होता है- ‘ऑपरेशन सिंदूर। राखी सावंत ने उठाया पाकिस्तान के खिलाफ बंदूक’।
इस वीडियो में राखी को किसी सैनिक की तरह तैयार होकर सड़कों पर चलते हुए देखा जा सकता है। वो पहले गाड़ी से निकलती हैं और फिर बंदूक थामे चलने लगती हैं। उनके आसपास लोगों की भारी भीड़ भी जमा हो जाती है जो ये समझने की कोशिश कर रहे होते हैं कि आखिर राखी को हुआ क्या है। राखी लोगों की परवाह किए बिना आराम से दो-दो बंदूक पकड़े हुए जाने लगती हैं।
Advertisement
राखी सावंत के वीडियो पर क्या बोले लोग?
अब राखी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसपर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- ‘आपको शर्म आनी चाहिए’। तो वहीं दूसरा मजाक करते हुए कमेंट करता है- ‘अब तो पूरा पाकिस्तान खत्म हो जाएगा’। तीसरे ने भड़कते हुए सवाल किया- ‘क्या ये किसी तरह का कोई मजाक है’।