'लॉकअप 2' में आकांक्षा ने गौरव खन्ना के साथ तलाक को लेकर किया बड़ा खुलासा, तो ठनका राखी सावंत का माथा, बोली- झूठी...

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने आकांक्षा चमोला के तलाक वाले खुलासे पर रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स के पोस्ट पर कमेंट करते हुए आकांक्षा को झूठी करार दिया।

Rakhi Sawant on Akanksha Chamola
Rakhi Sawant on Akanksha Chamola | Image: Instagram

Rakhi Sawant on Akanksha Chamola: गौरव खन्ना और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में 'लॉक अप: सच या सजा' में खुलासा किया कि वो और गौरव तलाक लेने वाले हैं। दोनों पिछले एक साल से अलग-अलग रह रहे हैं। इस बात से जहां फैंस को धक्का लगा, वहीं ड्रामा 'क्वीन' राखी सावंत हजम नहीं कर पाईं आकांक्षा की बात पर उन्होंने जिस तरह से रिएक्ट किया उसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।

नेटफ्लिक्स ने आकांक्षा की यही क्लिप अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है। इस पर लोगों का कहना है कि वो ये सब सिर्फ फुटेज पाने के लिए बोल रही हैं। ट्रोल करने वालों में राखी सावंत सबसे टॉप पर रहीं। उन्होंने नेटफ्लिक्स के आधिकारिक पोस्ट पर कमेंट करते हुए आकांक्षा को सीधे 'झूठी' करार दिया।

राखी का नेटिजंस ने भी दिया साथ

राखी सावंत के कमेंट पर कई नेटिजंस ने रिएक्ट किया है। लोग उनसे सहमत नजर आ रहे हैं। इसके अलावा कईयों ने सिर्फ फुटेज पाने के लिए 10 साल के रिश्ते और पति के नाम का इस्तेमाल करने को शर्मनाक बताया।

प्यार में दोबारा पड़ेंगी आकांक्षा चमोला?

आकांक्षा चमोला को हालिया एपिसोड में कंटेस्टेंट श्रेया कालरा से पर्सनल लाइफ से जुड़ी बातचीत करते देखा गया। इस दौरान जब श्रेया ने आकांक्षा से पूछा कि क्या वो दोबारा प्यार में पड़ेंगी?

Advertisement

तब आकांक्षा ने कहा, 'मुझे नहीं मालूम। लेकिन फिलहाल मेरा प्यार में दोबारा पड़ने का कोई इरादा नहीं है। मैं अपनी आजादी एन्जॉय करना चाहती हूं। 24 साल की उम्र में मेरी शादी हो गई थी। तब मैं बहुत छोटी थी, इसलिए अपनी आजादी एन्जॉय नहीं कर पाई। 10 साल तक एक अच्छे रिश्ते में रहने के बाद अब मुझे खुद को जानने और नई चीजें आजमाने के लिए आजादी मिली है, इसलिए मैं किसी और चीज में नहीं पड़ना चाहती।'

शादी के 10 साल बाद कपल लेगा तलाक?

इससे पहले उन्होंने प्रीमियर के दौरान कहा था, 'मैं और गौरव तलाक ले रहे हैं। हम पिछले एक साल से अलग रह रहे हैं, जो पब्लिक नहीं हुई है। मेरे और गौरव के बीच सब ठीक है। हम अब भी एक-दूजे से बात करते हैं। हमें नहीं लगता कि हम बतौर पार्टनर एक-दूजे के लिए सही हैं, क्योंकि भविष्य को लेकर हम दोनों का नजरिया अलग है। दुर्भाग्य से हमारे रास्ते अलग हैं। लेकिन हमारे बीच कोई कड़वाहट नहीं है।' फिलहाल गौरव खन्ना की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत ने काटे थे एक्टर के होंठ? 'रिवॉल्वर रानी' के KISSING सीन पर वीर दास ने तोड़ी चुप्पी; 'क्वीन' ने भी यूं किया रिएक्ट

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड