फिल्म 'रंग दे बसंती' के लिए आमिर खान ने रखी थी ये बड़ी शर्त, निर्देशक ओम प्रकाश मेहरा ने किया खुलासा

मेहरा ने अपने ऑटोबियोग्राफी 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' में लिखा है कि 'रंग दे बसंती' की शूटिंग सही समय पर पूरी करने की वजह आमिर खान थे।

Follow : Google News Icon  
Rakeysh Omprakash Mehra Recalls Aamir Khan's 'pay Me Rs 8 Cr' Clause For 'Rang De Basanti'
Rakeysh Omprakash Mehra Recalls Aamir Khan's 'pay Me Rs 8 Cr' Clause For 'Rang De Basanti' | Image: self

 'रंग दे बसंती' अपने रिलीज के 15 साल बाद भी बॉलीवुड की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म ने न केवल अपनी 'क्रांतिकारी' कहानी के लिए लोकप्रियता हासिल की, बल्कि इसने निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा को भी सुर्खियों में ला दिया। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने हाल ही में अपनी ऑटोबियोग्राफी लॉन्च की और बताया कि आमिर खान ने उन्हें किस शर्त पर फिल्म को समय से पूरा करने के लिए प्रेरित किया। 

रिपोर्टों के अनुसार, मेहरा ने अपने ऑटोबियोग्राफी 'द स्ट्रेंजर इन द मिरर' में लिखा है कि 'रंग दे बसंती' की शूटिंग सही समय पर पूरी करने की वजह आमिर खान थे। उन्होंने साझा किया कि फिल्म साइन करते समय, अभिनेता ने एक क्लॉज शामिल किया था, जिसके अनुसार एक्टर को समय पर पेमेंट नहीं करने पर उन्हें उनकी दोगुनी फीस देनी होगी। 'भाग मिल्खा भाग' फिल्म निर्माता ने आमिर की बात को याद करते हुए लिखा- " अगर मेरी फीस 4 करोड़ है और आप मुझे समय पर पेमेंट नहीं करते हैं, तो आपको मुझे लेट होने के लिए 8 करोड़ का भुगतान करना होगा।" फिल्म के निर्माताओं में से एक मेहरा ने कहा- "उन्होंने तब अपने जीवन में कभी  8 करोड़ नहीं देखे थे।"

मेहरा ने अपनी किताब में आमिर खान कि खूब प्रशंसा की और बताया की उन्होंने डीजे के किरदार के लिए पंजाबी बोलने पर भी बहुत काम किया था। मेहरा ने कहा कि आमिक को सही और गलत के बारे में बहुत अच्छी समझ थी।  साथ ही  उन्होंने बताया कि स्टार ने उनके हर फैसले का समर्थन किया और कहा कि उनमे बिलकुल अहंकार नहीं था। वह अक्सर टीम के बाकी लोगों के साथ अपना समय बिताते थे। 

बता दें कि रंग दे बसंती' (Rang De Basanti)  में आमिर खान, सिद्धार्थ, अतुल कुलकर्णी, सोहा अली खान, शरमन जोशी, कुणाल कपूर और ब्रिटिश एक्ट्रेस एलिस पैटन ने एक्ट किया था। रिलीज के समय, फिल्म ने भारत में बॉक्स ऑफिस के सभी शुरुआती रिकॉर्ड तोड़ दिए थे और अपने पहले हफ्ते में देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी।    

Advertisement

इसे भी पढ़ें: निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा का खुलासा; जेम्स बॉन्ड स्टार डेनियल क्रेग ने 'Rang De Basanti' के लिए दिया था ऑडिशन

Published By :
Yashika Anand
पब्लिश्ड