अपडेटेड 14 August 2024 at 14:06 IST
मुश्किल में राजपाल यादव, बैंक ने जब्त की शाहजहांपुर स्थित संपत्ति, जानिए पूरा मामला
अभिनेता राजपाल यादव द्वारा कथित तौर पर बैंक से लिया गया कर्ज नहीं चुकाए जाने पर शाहजहांपुर स्थित उनकी संपत्ति को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

अभिनेता राजपाल यादव द्वारा कथित तौर पर बैंक से लिया गया कर्ज नहीं चुकाए जाने पर शाहजहांपुर स्थित उनकी संपत्ति को सील कर दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की शाहजहांपुर शाखा के प्रबंधक मनीष वर्मा ने बुधवार को बताया कि राजपाल ने शाहजहांपुर में अपनी पैतृक संपत्ति को गिरवी रखकर बैंक की मुंबई शाखा से कई करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ऋण अदा नहीं कर पाने की वजह से पिछले दिनों मुंबई से आए बैंक अधिकारियों ने उनकी संपत्ति को सील कर दिया है।
अभिनेता राजपाल यादव से जुड़े नजदीकी सूत्रों ने बताया कि यादव ने 2005 में अपने माता-पिता के नाम पर ‘नवरंग गोदावरी एंटरटेनमेंट लिमिटेड’ प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की थी और सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की बांद्रा कुर्ला कंपलेक्स शाखा से पांच करोड रुपए का ऋण लिया था जो अब बढ़कर लगभग 11 करोड़ हो गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आठ अगस्त को मुंबई से आई बैंक की टीम ने बैंक से ऋण के रूप में ली गई धनराशि के बदले गिरवी रखी गई शाहजहांपुर की संपत्ति को सील कर दिया है। बैंक अधिकारियों ने यह कार्रवाई करने से पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों को भी भनक नहीं लगने दी।
Advertisement
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि उन्हें बैंक की इस कार्रवाई की कोई जानकारी नहीं है और ना ही उनसे सुरक्षा के लिये पुलिस बल की मांग की गई।
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 August 2024 at 14:06 IST