अपडेटेड 28 February 2026 at 20:55 IST
‘मेरे पास 1200 करोड़ का काम…’; जमानत पर बाहर आए राजपाल यादव का बड़ा खुलासा, किसे पैसे लौटाने की कही बात?
Rajpal Yadav: एक्टर राजपाल यादव फिलहाल 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में जमानत पर बाहर हैं। अब वो वापस शूटिंग सेट पर लौट आए हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read

Rajpal Yadav: एक्टर राजपाल यादव फिलहाल 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में जमानत पर बाहर हैं। एक्टर तिहाड़ जेल में बंद थे। दिल्ली हाई कोर्ट ने 18 मार्च तक उनकी सजा पर अंतरिम रोक लगा दी। जेल से बाहर आते ही राजपाल पहले शाहजहांपुर में अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए। फिर वापस शूटिंग सेट पर लौट आए हैं।
तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव ने काम फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने हाल ही में ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग की और 27 फरवरी को व्हील ऑफ फॉर्च्यून पर अक्षय कुमार और वामिका गब्बी के साथ ‘भूत बंगला’ का प्रमोशन करते हुए भी नजर आए।
राजपाल यादव की झोली में 10 फिल्में
इस बीच, राजपाल यादव ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी जहां उन्होंने अपने मुश्किल समय में मदद करने वालों को आश्वासन दिया कि उन्हें पूरा पैसा वापस कर दिया जाएगा। उन्होंने ये भी बताया कि उनके पास फिलहाल 10 फिल्में पाइपलाइन में हैं।
उनके मुताबिक, "अगले 7 सालों में मेरे पास ब्रांडिंग के लिए 1200 करोड़ रुपये का काम है। मेरे पास 4 एग्रीमेंट हैं जिसमें फिल्में शामिल नहीं हैं। कुछ प्रोजेक्ट्स 200 करोड़ रुपये के हैं, और कुछ 2000 करोड़ रुपये के। कुछ कंपनियां मुझे फीस के रूप में भुगतान कर रही हैं, जबकि कुछ प्रोफिट-शेयरिंग के आधार पर। मेरे पास 10 फिल्में पाइपलाइन में हैं।"
Advertisement
मदद करने वालों का पैसा वापस करेंगे राजपाल
जब राजपाल यादव जेल में थे तो पीछे से फिल्मों से लेकर राजनीति जगत के भी लोगों ने उन्हें आर्थिक सहायता की थी। इनमें तेज प्रताप यादव, सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन, सोनू सूद, गुरु रंधावा और मीका सिंह शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने भी अपनी जेब खर्च से जमा की गई राशि उन्हें भेजी थी।
कॉमिक एक्टर ने आगे कहा- “पिछले 20 दिनों में मुझे बच्चों के गुल्लक से लेकर सोशल मीडिया पर 1 करोड़ रुपये तक और भी बहुत कुछ मिला है। मैं एक बयान जारी कर उनका शुक्रिया अदा करूंगा, और मैं खास तौर पर 4-5 लोगों का नाम लेना चाहता हूं। मैं उन लोगों का भी आभार व्यक्त करना चाहता हूं जो गुमनाम रहना चाहते हैं।”
Advertisement
उन्होंने उनकी मदद करने वाले लोगों की बैंक डिटेल्स मांगी ताकि वो समय पर उनका पैसा वापस कर सकें। जैसे ही राजपाल ने ये बयान दिया तो लोगों ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के सवाल पूछने शुरू कर दिए हैं। नेटिजंस का कहना है कि अगर राजपाल के पास करोड़ों रुपये का काम है और वो उन्हें पैसे देने वाले सेलिब्रिटीज का उधार लौटाना चाह रहे हैं तो अपने देनदार को भुगतान क्यों नहीं कर रहे हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 28 February 2026 at 20:55 IST