Rahu Ketu Teaser: राहु-केतु बनकर फिर दर्शकों को हंसाने आ रहे पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा, बड़ा मजेदार है फिल्म का टीजर

Rahu Ketu Teaser: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रही है। उनकी आगामी फिल्म 'राहु केतु' का टीजर रिलीज हो चुका है जो काफी मजेदार है।

Follow : Google News Icon  
Rahu Ketu Teaser
Rahu Ketu Teaser | Image: YOUTUBE

Rahu Ketu Teaser: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रही है। उनकी आगामी फिल्म ‘राहु केतु’ का टीजर रिलीज हो चुका है जिसका निर्देशन विपुल विग ने किया है। टीजर में ऐसे दो ‘मनहूसों’ की कहानी दिखाई गई है जिनके पीछे पूरा गांव पड़ा है। 

जी स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म ‘राहु केतु’ का लेटेस्ट टीजर वीडियो रिलीज किया है जिसे दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 1 मिनट 56 सेकंड के इस टीजर को देख आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की ‘राहु केतु’ का टीजर रिलीज

टीजर में दिखाया गया है कि कैसे पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा जिस गांव में जाते हैं, वहां सभी उन्हें पनौती और मनहूस मानते हैं और उनका कहना है कि उनका साया पड़ते ही गांव में हर दिन कोई ना कोई मुसीबत आती जा रही है। वीडियो में ये भी दिख रहा है कि कैसे पुलकित और वरुण के पीछे गांववाले झाड़ू और डंडा लेकर भाग रहे होते हैं।

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी को फैंस ‘फुकरे’ से जानते हैं जहां दोनों की मस्ती भरी केमिस्ट्री ने हमेशा दर्शकों को हंसने पर मजबूर किया है। ऐसा ही फन एलीनेंट वो फिल्म ‘राहु केतु’ में भी लेकर आ रहे हैं। जबसे इस कॉमेडी फिल्म का टीजर 20 नवंबर को रिलीज किया गया है, तबसे ही ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 

Advertisement

‘राहु केतु’ में कॉमेडी और सामाजिक व्यंग्य का मिश्रण 

‘राहु केतु’ एक ऐसी फिल्म है जो भारतीय सांस्कृतिक मान्यताओं को एक मजेदार मोड़ के साथ पेश करती है। यह सामाजिक मुद्दों पर एक मनोरंजक सिनेमाई दृष्टिकोण पेश करती है जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा अभिनीत इस फिल्म का 1 मिनट 55 सेकंड का टीजर दर्शकों को ये भी बताता है कि उन्हें इस फिल्म से क्या उम्मीद करनी चाहिए। 

‘राहु केतु’ में एक्ट्रेस शालिनी पांडे भी अहम किरदार में नजर आएंगी। ये कॉमेडी फिल्म 16 जनवरी 2026 को रिलीज होने वाली है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंः 'बच्चे पैदा करने की जरूरत महसूस नहीं...', आकांक्षा ने भविष्यवाणी को झूठलाया? मां बनने को अब भी राजी नहीं गौरव खन्ना की पत्नी

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड