अपडेटेड 24 May 2024 at 18:16 IST

परिणीति चोपड़ा संग बप्पा के दर्शन करने पहुंचे राघव चड्ढा, सर्जरी के बाद पहली बार दिखे साथ; VIDEO

Parineeti Chopra और राघव चड्ढा को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। दोनों इस दौरान व्हाइट मैचिंग कपड़ों में नजर आए।

Follow : Google News Icon  
Raghav-Parineeti at Siddhivinayak Temple
सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे राघव-परिणीति | Image: Varinder Chawla

Parineeti Chopra-Raghav Chadha: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और AAP नेता राघव चड्ढा को लंबे समय के बाद एक साथ स्पॉट किया गया। परिणीति के पति राघव चड्ढा आंख की सर्जरी की वजह से काफी समय तक लंदन में थे। वो अब भारत लौट आए हैं। अब वह परिणीति चोपड़ा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को शुक्रवार (24 मई) की सुबह मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। दोनों इस दौरान व्हाइट मैचिंग कपड़ों में नजर आए। परी और राघव ने मंदिर में बप्पा के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों ने माथे पर तिलक भी लगवाया।

राघव-परिणीति ने लिया बप्पा का आर्शीवाद

राघव-परिणीति की मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर से कुछ तस्वीरें और वीडियोज भी सामने आई हैं। इसमें उन्हें पहले मंदिर के अंदर दर्शन करते हुए देखा जा सकता है। वहीं बाहर आने पर राघव-परिणीति ने पैपराजी के सामने फोटो क्लिक कराई। फिर कार में बैठकर घर के लिए रवाना हो गए।

परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के साथ राजस्थान के उदयपुर में बीते साल सितंबर में शादी रचाई थीं। दोनों अक्सर ही एक साथ कई कई बार स्पॉट किए गए और कपल गोल्स भी देते नजर आए।

Advertisement

आंखों की सर्जरी के लिए गए थे लंदन

हालांकि लंबे समय के बाद ऐसा हुआ जब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक साथ देखा गया। राघव चड्ढा की आंख में कुछ समस्या थी, जिसके चलते वह सर्जरी कराने लंदन गए थे। आंख की सर्जरी के बाद राघव चड्ढा कुछ दिनों पहले ही भारत लौटे हैं। उसके बाद उन्हें पहली बार परिणीति चोपड़ा के साथ स्पॉट किया गया।

वर्क फ्रंट की बात करें तो परिणीति चोपड़ा को बीते महीने नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में देखा गया था, जिसमें उनके अपोजिट दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनीं इस फिल्म को खूब तारीफें मिली और परिणीति की एक्टिंग भी लोगों को काफी पसंद आई।

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'गदर 2' का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी सनी देओल की ये फिल्म? 1997 की ब्लॉकबस्टर का है सीक्वल, आया बड़ा अपडेट

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 May 2024 at 17:44 IST