अपडेटेड 22 January 2024 at 07:50 IST

Ram Mandir Pran Pratishtha से पहले R. Madhavan ने दी बधाई, लिखा- प्यार, करुणा का लंबा युग…

R. Madhavan on Ram Mandir: इस खास मौके पर मशहूर एक्टर आर माधवन ने भी पोस्ट कर लोगों को बधाई दी है।

Follow : Google News Icon  
R. Madhavan on Ram Mandir
आर माधवन | Image: X, ANI

R. Madhavan on Ram Mandir: राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर दुनियाभर में धूम मची हुई है। आज भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है। 22 जनवरी 2024 के ही दिन राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर दी जाएगी और 23 जनवरी से मंदिर के द्वार आम लोगों के दर्शन के लिए खुल जाएंगे। इस खास मौके पर मशहूर एक्टर आर माधवन ने भी पोस्ट कर लोगों को बधाई दी है।

आज पूरी दुनिया की नजर इस ऐतिहासिक इवेंट पर होगी जो अयोध्या में होने वाला है। बॉलीवुड से कई मशहूर हस्तियां इस पल का साक्षी बनने के लिए राम की नगरी भी पहुंचने लगे हैं। सोशल मीडिया पर लगातार प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोगों का उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच, 3 इडियट्स स्टार माधवन ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आर माधवन ने दी बधाई

रहना है तेरे दिल में फेम एक्टर ने कुछ घंटे पहले अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राम दरबार की एक फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जय श्री राम। लोकः समस्तः सुखिन्हो भवन्तू... इस शुभ अवसर पर प्यार, करुणा, शांति और समृद्धि का एक लंबा युग शुरू हो जाए और दुनिया और इसमें मौजूद सभी लोगों को सर्वश्रेष्ठ का आशीर्वाद मिले’। 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

A post shared by R. Madhavan (@actormaddy)

आज खत्म होगा 500 सालों का लंबा इंतजार

आज आखिरकार 500 सालों का लंबा इंतजार खत्म हो रहा है। आज अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा, जिसके लिए 10 बजे से मंगलध्वनि शुरू हो जाएगी। आपको बता दें कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकेंड से लेकर 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकेंड तक रहेगा। इसी समय में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

Advertisement

सुबह 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' का भव्य वादन होगा। इसके बाद 10:30 बजे मेहमानों का राम मंदिर परिसर में आना शुरू हो जाएगा। और फिर प्राण प्रतिष्ठा की पूजा विधि दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगी। धीरे धीरे मेहमान राम नगरी पहुंचने लगे हैं। बॉलीवुड सितारे भी रवाना हो गए हैं। 

ये भी पढ़ेंः रणबीर-आलिया, विक्की-कैटरीना, माधुरी दीक्षित… अयोध्या के लिए इस अंदाज में रवाना हुए बॉलीवुड सितारे
 

Advertisement

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 22 January 2024 at 07:49 IST