अपडेटेड 13 December 2024 at 11:19 IST

रुकेगा नहीं पुष्पा... Pushpa 2 ने 700 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, RRR-KGF 2 के तोड़े रिकॉर्ड्स

RRR और KGF 2 को 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 17 दिन लगे थे, जबकि पुष्पा 2 ने 8 दिनों में ही यह कारनाम कर दिखाया।

Follow : Google News Icon  
Allu Arjun Pushpa 2
पुष्पा 2 | Image: X

Pushpa 2 Box Office Collection: अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 अपने दूसरे हफ्ते में एंट्री कर चुके हैं। फिल्म ने पहले हफ्ते में ताबड़तोड़ कमाई करते हुए एक के बाद कई बड़े रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। दूसरे हफ्ते में भी यह सिलसिला जारी दिख रहा है। पुष्पा का तूफान रुकने का नाम नहीं ले रहा।

वर्ल्डवाइड तो पहल ही पुष्पा 2 ने 1000 करोड़ के आंकड़े को क्रॉस कर इतिहास रच दिया है। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी यह लगातार रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म ने धमाकेदार तरीके से 700 करोड़ के क्लब में एंट्री मार ली है।

8 दिनों में पुष्पा 2 ने की कितनी कमाई?

गुरुवार को वीक डे होने के बाद भी पुष्पा 2 ने अच्छी खासी कमाई कर ली। Sacnilk के मुताबिक, 12 दिसंबर को  37.9 करोड़ का कलेक्शन किया। हिंदी वर्जन में 27.5 करोड़, तेलुगू में 8 करोड़, तमिल में 1.8 करोडड, कन्नड़ और मलयालम में 0.3 करोड़ का फिल्म कारोबार किया। इसके साथ ही पुष्पा 2 की कमाई 700 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई।

तोड़े इन फिल्मों के भी रिकॉर्ड

8 दिनों के अंदर पुष्पा 2 का कुल कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 726.25 करोड़ पर पहुंच गया। इसके साथ ही यह सबसे तेज स्पीडड से 8 दिनों में 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फिल्म भी बन गई है। RRR और KGF 2 के रिकॉर्ड को पुष्पा 2 ने तोड़ दिया। RRR और KGF 2 को 700 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 17 दिन लगे थे, जबकि पुष्पा 2 ने 8 दिनों में ही यह कारनाम कर दिखाया।

Advertisement

अब वीकेंड पर नजर

अब हर किसी की नजरें वीकेंड पर है। तब फिल्म के कलेक्शन में और उछाल आने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ ही पुष्पा और भी कई रिकॉर्ड्स तोड़ सकती है। पुष्पा ने 8 दिनों के अंदर जवान और कल्कि 2898 ए़डी के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। जल्द ही यह और कई फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन से आगे निकल सकती है।

यह भी पढ़ें: शादी के बंधन में बंधी फेमस एक्ट्रेस, गोवा में लिए सात फेरे... जयमाला से सात फेरों तक की दिखाई झलक
 

Advertisement

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 December 2024 at 11:19 IST