पंजाबी हिंदू, मर्चेंट नेवी में नौकरी और क्रिश्चन से शादी... जानिए मलाइका अरोड़ा के पिता के बारे में

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार सदमे में है। एक्ट्रेस के पिता ने छत से कूदकर मौत को गले लगा लिया।

Follow : Google News Icon  
Malaika Arora Father
Malaika Arora Father | Image: Instagram

Malaika Arora Father Death: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल मलाइका अरोड़ा और उनका परिवार सदमे में है। एक्ट्रेस के पिता ने छत से कूदकर मौत को गले लगा लिया। मुंबई पुलिस ने उनकी मौत की पुष्टि की है।

इस मुश्किल घड़ी में मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड अरबाज खान उनके घर पहुंचे हैं। उन्हें घर के बाहर तैनात पुलिस और अन्य लोगों से बातचीत करते देखा गया है। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा बीते साल से बीमार चल रहे थे। वह पिछले साल अस्पताल में भर्ती हुए थे। किस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है। 

घटना के वक्त घर पर नहीं थीं मलाइका

बताया जा रहा है कि जिस समय मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा ने खुदकुशी की, उस वक्त वो घर पर नहीं थीं। आत्महत्या की घटना 11 सितंबर की सुबह 9 बजे की बताई जा रही है। घटना के समय एक्ट्रेस पुणे में किसी काम से गई थीं। पिता के बारे में जानकारी मिलते ही वह तुरंत मुंबई के लिए रवाना हुईं।

अनिल अरोड़ा के बारे में

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हिंदू परिवार में जन्में थे। वह भारत के बॉर्डर पर स्थित फाजिल्का के रहने वाले थे। इसके अलावा उन्होंने भारतीय मर्चेंट नेवी में अपनी सेवा दी थी। अनिल अरोड़ा ने जॉयस पॉलीकॉर्प संग शादी रचाई थी, जो मलयाली क्रिश्चन परिवार से ताल्लुक रखती हैं। 

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

एजेंसी के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चली है और जांच जारी है। 

यह भी पढ़ें: जान्हवी कपूर का पारा हुआ हाई, पैप्स से बदलसूकी पर भड़क गईं एक्ट्रेस; गार्ड को यूं लगाई फटकार

Advertisement
Published By :
Priyanka Yadav
पब्लिश्ड