अपडेटेड 30 January 2024 at 17:14 IST
दूसरी शादी को तैयार पुलकित सम्राट, एक्ट्रेस कृति संग की सगाई; रिंग फ्लॉन्ट करते नजर आए दोनों
Pulkit-Kriti पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा एक दूसरे को पिछले करीब 5 सालों से डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Pulkit Samrat Kriti Karbanda Engagement: बॉलीवुड की एक और जोड़ी अपनी जिंदगी के नए सफर पर निकल पड़ी है। फुकरे फेम पुलकित सम्राट ने अपनी गर्लफ्रेंड कृति खरबंदा ने अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ गए। पुलकित और कृति ने सगाई कर ली है। दोनों की रोका सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जो हर तरफ छा गईं।
पुलकित और कृति कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों कई बार एक साथ स्पॉट किए गए। पुलकित और कृति ने कई मौकों पर एक दूसरे से प्यार का इजहार भी किया। लंबे समय तक डेटिंग के बाद अब पुलकित और कृति का रोका हो गया है। इस दौरान दोनों इंगेजमेंट रिंग भी फ्लॉन्ट करते नजर आए।
हाथों में नजर आईं रिंग
वायरल हो रही तस्वीरों में कृति और पुलकित को एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता है। दोनों की फिंगर में रिंग भी नजर आ रही हैं। पुलकित और सम्राट को कुछ फैमिली मेंबर और दोस्तों के साथ पोज करते हुए देखा गया।
तस्वीरें आते ही लोग देने लगे बधाई
इस दौरान एक लुक की बात करें तो पुलकित व्हाइट कलर का प्रिंटिड कुर्ता पहने नजर आए। वहीं, कृति ने ब्लू कलर का अनारकली सूट पहना हुआ है, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इस दौरान इनके चेहरे पर खुशी साफ तौर पर झलकती हुई नजर आ रही है। फोटोज में पुलकित कृति को गले लगाते हुए नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को इनके किसी फ्रेंड्स ने शेयर किया हैं, जिसके बाद लोगों ने इस कपल को बधाईयां देना शुरू कर दिया।
Advertisement
हालांकि अब तक न तो पुलकित और न ही कृति की ओर से अपने रोका सेरेमनी की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। हालांकि तस्वीरें देख हर किसी को अंदाजा लग रहा है कि दोनों ने अपने रिश्ते में एक कदम आगे बढ़ा दिया।
2019 से रिलेशनशिप में हैं दोनों
बता दें कि पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा एक दूसरे को पिछले करीब 5 सालों से डेट कर रहे हैं। इन दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। पुलकित और कृति साथ में तैश, पागलपंती और वीरे दी वेडिंग में नजर आ चुके हैं। बताया जाता है कि रिलेशनशिप के दौरान दोनों पिछले लिव इन में भी रह रहे हैं। पुलकित की पहली शादी श्वेता रोहिला से हुई थीं।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 30 January 2024 at 16:54 IST