Published 18:15 IST, May 16th 2024

प्रियंका चोपड़ा ने घर की छत से दिखाया बेहतरीन नजारा, बोलीं- यहां आकर सुकून महसूस करती हूं...

Priyanka Chopra ने अपने घर के इंटीरियर की झलक के साथ अपनी बालकनी से एक तस्वीर पोस्ट की।

Follow: Google News Icon
  • share
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा | Image: Instagram
Advertisement

Priyanka Chopra in Los Angeles: फ्रांस में अपकमिंग फिल्म 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस लॉस एंजेलिस में अपने घर वापस लौट आयी हैं।

प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर घर लौटने की खुशी जाहिर की। एक्ट्रेस ने अपने घर के इंटीरियर की झलक के साथ अपनी बालकनी से एक तस्वीर पोस्ट की।

Advertisement

उन्होंने कैप्शन में लिखा, "घर पर रहना...मेरी आत्मा को सुकून देता है।"

एक्ट्रेस फ्रांस के नीस में 'हेड ऑफ स्टेट' की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में इदरीस एल्बा और जॉन सीना भी हैं। यह इल्या नैशुलर द्वारा निर्देशित एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है।

Advertisement

प्रियंका ने 8 मई को बताया था कि उन्होंने शूटिंग पूरी कर ली है और यह फिल्म डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Scam 2010: सुब्रत रॉय की कहानी लेकर आ रहे हंसल मेहता, खोलेंगे 25 हजार करोड़ के घोटाले का राज

Advertisement

 

18:15 IST, May 16th 2024