अपडेटेड 26 January 2024 at 09:57 IST
प्रियंका चोपड़ा ने स्पेशल मोमेंट्स की फोटोज की शेयर, बेटी पर लुटाया प्यार, पति संग हुईं रोमांटिक
Priyanka Chopra Photos: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने परिवार के साथ वक्त बिताती हुईं नजर आ रही हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Priyanka Chopra: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी किसी न किसी पोस्ट के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें प्रियंका परिवार के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ रही है।
प्रियंका चोपड़ा चाहे काम में कितनी ही बिजी क्यों न हों वह हमेशा अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए काम के बीच सुकून के कुछ पल निकाल ही लेती हैं। वहीं, उनका हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, उन्होंने एक साथ कई तस्वीरें और फोटोज अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर की हैं।
पति संग हाथों में हाथ डाले की बीच वॉक
इन फोटोज और वीडियोज में एक्ट्रेस कभी पति के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं तो कभी वह अपने परिवार और बेटी मालती मैरी जोनस के साथ मस्ती करती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट की पहली तस्वीर में अपनी मिरर सेल्फी शेयर की है। इसके बाद पोस्ट की एक वीडियो में प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ बीच पर हाथ में हाथ डालें घूमती हुईं नजर आ रही हैं।
मालती की क्यूटनेस
पति निक संग रोमांटिक वक्त बिताने के साथ-साथ प्रियंका उनके साथ खूब मस्ती भी कर रही हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी बेटी मालती मैरी जोनस की भी एक तस्वीर शेयर की है जिसमें मालती बेहद क्यूट लग रही हैं। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने परिवार के अन्य मेंबर्स की भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
Advertisement
वहीं, प्रियंका ने अपनी इस पोस्ट को कैप्शन दिया है, 'हाल ही में, पूरा हार्ट, पूरा टमी।' बहरहाल, प्रियंका चोपड़ा की इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : Khichdi 2 OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है 'खिचड़ी 2', इस प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे बिंज वॉच
Advertisement
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 26 January 2024 at 09:23 IST